फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly person swindled out of Rs 26 lakh in cyber fraud by someone posing as a bank official

बरेली: बैंक अधिकारी बनकर किया कॉल, बुजुर्ग के खाते से निकाले 26 लाख रुपये, साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 03:55 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 17 Oct 2026 03:55 PM IST
सार

बरेली में साइबर ठगों ने बुजुर्ग की 30 लाख रुपये की एफडी के बदले 27 लाख रुपये का लोन ले लिया। उनके खाते से 25 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल भी ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Elderly person swindled out of Rs 26 lakh in cyber fraud by someone posing as a bank official
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बरेली में साइबर ठगों ने आधी रात में एक बुजुर्ग की 30 लाख की एफडी के बदले 27 लाख रुपये का लोन ले लिया। उसमें से 25 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल भी ली। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही, बैंक प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


स्टेशन रोड निवासी 85 साल के सुदर्शन सहगल ने रिपोर्ट में बताया है कि इसी साल 13 जुलाई को उन्होंने 30 लाख रुपये की एफडी कराई थी। 13 अक्तूबर की रात नौ बजे उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और बीमा योजना की जानकारी दी। उसने कहा कि यह योजना बैंक की ओर से संचालित है और आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन


ठग ने एक फॉर्म भरने का आग्रह किया। इसके बाद कुछ ओटीपी और मेसेज आए। सहगल को शक हुआ तो उन्होंने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। सुरक्षा के लिए उन्होंने रात 10 बजे अपना बचत खाता फ्रीज करा दिया। इस दौरान उन्हें रात में ही एक नए खाता संख्या 2701 के खुलने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मैनेजर ने एफडी सुरक्षित होने का दिया था आश्वासन 
इस पर उन्होंने रात में ही बैंक मैनेजर को कॉल की। सहगल के मुताबिक, मैनेजर ने एफडी सुरक्षित होने का आश्वासन दिया। अगले दिन सहगल बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनकी एफडी के बदले 27 लाख रुपये का लोन दिया गया है। ठग ने इस खाते से 25,79,554 रुपये निकाल लिए हैं।

एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ठग ने जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था, उसकी जांच की जा रही है। बैंक प्रबंधन से भी जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed