फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly man strangled to death in village Jagannathpur

Bareilly News: गांव जगन्नाथपुर में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

Sun, 29 Dec 2024 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Elderly man strangled to death in village Jagannathpur
सिरौली/ रामनगर। गांव जगन्नाथपुर में शुक्रवार रात एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हालांकि अभी तक परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में अवैध संबंधों की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

गांव जगन्नाथपुर निवासी जानकी प्रसाद अविवाहित थे और अपने परिवार से अलग रहते थे। शुक्रवार रात तीन बजे उनके परिजनों को उनके घर से कुछ खटकने की आवाज आई। जिस पर उन्होंने जानकी प्रसाद को आवाज दी, लेकिन उनकी तरफ से जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। परिजनों ने उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह मय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
उनके भतीजे सत्यवीर ने अपने चाचा की हत्या होना बताते हुए कहा कि उनके चेहरे ,गर्दन, पर निशान थे और दांत टूटे पड़े थे। इससे साफ है कि किसी ने उनकी हत्या की है। हालांकि शाम तक किसी परिजन ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की ओर से शनिवार शाम तक तहरीर नहीं दी गई है। जानकी प्रसाद 4 भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनकी मां उनके पास न रहकर अपनी लड़की के घर रहती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed