{"_id":"6a038197cf008d8bcc0ff0ee","slug":"elderly-man-arrested-for-molesting-innocent-children-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106217-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाग में मासूम बच्चों से की छेड़खानी, 70 साल का आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाग में मासूम बच्चों से की छेड़खानी, 70 साल का आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार
Wed, 13 May 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 13 May 2026 01:07 AM IST
सार
बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र में 70 साल के बुजुर्ग ने दो बच्चियों से छेड़खानी की। बच्चियों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र में बाग में आम लेने गई दो मासूम बच्चियों से छेड़खानी के आरोपी अली हसन (70) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह गांव तिलमाची का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 10 मई को तहसील क्षेत्र के एक गांव में सात और 11 साल की बच्चियां आम लेने बाग में गई थीं। आरोप है कि वहां बाग की रखवाली कर रहे अली हसन ने छेड़खानी की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चियों ने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर लेकर आरोपी को नामजद किया गया। बाद में पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई। आरोपी को दूसरे गांव से गिरफ्तार किया। कोर्ट में दोनों बच्चियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन