फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly lawyer dies alone at home, accused of murder

Bareilly News: घर में अकेले बुजुर्ग वकील की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 23 Jul 2023 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Elderly lawyer dies alone at home, accused of murder
बरेली। कानूनगोयान मोहल्ला निवासी अधिवक्ता सूर्य प्रकाश भटनागर (70) की शुक्रवार रात हार्टअटैक से मौत हो गई। गुड़गांव से लौटे बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या से इन्कार किया।
विज्ञापन

सूर्य प्रकाश के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। बेटी बंगलुरु में ब्याही हैं। पत्नी दो महीने से बेटी के पास थीं। बेटा सिद्धार्थ गुरुग्राम में जॉब करता है। सूर्यप्रकाश घर में अकेले रहते थे। दूधिया आजम ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह दूध देने आया तो सूर्य प्रकाश ने मेडिकल स्टोर से दवा लाकर देने के लिए कहा था। उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। उसने पड़ोसी से उनकी पत्नी को कॉल कराई। कॉल रिसीव नहीं हुई। तब आजम उनकी बाई को बुलाने गया। वह लौटा तो सूर्यप्रकाश बाथरूम में जमीन पर पड़े थे। उनकी नाक से पीला पानी व खून निकल रहा था। रिश्तेदारों को बुलाकर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर बेटा सिद्धार्थ बरेली पहुंचा। चादर व तकिये पर खून मिश्रित स्राव देखकर बेटे ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि 70 वर्ष उम्र थी। हार्टअटैक जैसी स्थिति मिली है। हत्या जैसी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायस्थ महासभा से जुड़े थे सूर्य प्रकाश
सूर्य प्रकाश शहर में फौजदारी के बड़े वकीलों में शामिल थे। कचहरी में पीछे की ओर उनका चैंबर है। बुजुर्ग और अस्वस्थ रहने के कारण वह चैंबर में कम ही जाते थे। वह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली की जिला इकाई में विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भी थे। वकीलों और कायस्थ समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर सहयोग करते थे।


जिलाध्यक्ष ने मौत पर उठाए सवाल
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली के जिलाध्यक्ष आलोक सक्सेना का कहना है कि केडीएम इंटर कॉलेज की बमबोला फील्ड के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। सूर्यप्रकाश इसकी पैरवी कर रहे थे। इस वजह से विरोधी पक्ष उनसे रंजिश मानता था। एक बार विवादित स्थान पर लगे उनके नाम के बोर्ड को हटा दिया गया। सूर्य प्रकाश की एंबेसडर कार के शीशे तोड़ दिए गए। घटना सामान्य नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed