फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   They even give to the jawans in the elderly fitness

ये बुजुर्ग फिटनेस में जवानों को भी देते हैं मात

Mon, 25 Sep 2017 01:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 25 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग से रिटायर हो चुके साठ साल से ज्यादा उम्र के गाजियाबाद के एमएल कौशिक ने बैडमिंटन कोर्ट में सुल्तानपुर के गया प्रसाद को ऐसी करारी शिकस्त दी कि लोग देखते रह गए। नौजवानों ने भी इस उम्र में भी उनकी फिटनेस और चुस्ती-फुर्ती देखकर दांतों तले उंगली दबा ली। कुछ ऐसे ही बुजुर्ग धुरंधरों की फौज इन दिनों डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टी परपज हॉल में जमा है। ये लोग यहां यूपी स्टेट मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने आए हैं। आमतौर पर 60 की उम्र में रिटायरमेंट लेने के बाद अधिकतर लोग आराम फरमाते हैं, लेकिन ये बुजुर्गवार गजब के शॉट लगा रहे हैं। बैडमिंटन कोर्ट में इनकी फुर्ती और चपलता देखने लायक है। युवा बैडमिंटन शटलर उनका खेल देखने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


फोटो
गाजियाबाद में अपने बिजनेस से रिटायरमेंट लेने वाले 65 साल के अशोक क पूर ने बताया कि वह 1960 से बैडमिंटन खेल रहे हैं। बैडमिंटन से बेइंतिहा प्यार है, इसलिए इसे छोड़ नहीं पाते हैं। खेलने के लिए वह खुद को खानपान और व्यायाम से फिट रखते हैं। 
विज्ञापन


फोटो
बरेली के 54 वर्षीय डॉ. दीदार सिंह अलीगढ़ में उप कृषि निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। 42 साल की उम्र में शौक के चलते बैडमिंटन शुरू किया था लेकिन इतना मजा आया कि आज तक खेल रहे हैं। सिविल सर्विसेज चैंपियनशिप में नेशनल खेल चुके दीदार सिंह कहते हैं कि वह अपने सरकारी कामाें को पेंडिंग नहीं छोड़ते क्योंकि हर शाम उन्हें बैडमिंटन खेलना होता है। इसमें उनकी पत्नी का भी सहयोग रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
सुकेशा सग्गी 55 साल की उम्र में झंडे गाड़ रहीं हैं। सेंट्रल एक्साइज वाराणसी में तैनात सुकेशा रविवार को ही वर्ल्ड मास्टर कोच्चि से खेलकर लौटी हैं। वह बताती हैं कि 13 साल की उम्र से बैडमिंटन खेल रही हैं। नियमित प्रैक्टिस की वजह से सात बार यूपी चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है।


फोटो 
गाजियाबाद की मधु पांडेय और अदिति की जोड़ी बेमिसाल है। दोनों 35 वर्ष आयु वर्ग में युगल खेलती हैं। मधु पांडेय डिप्टी स्पोर्ट्स डायरेक्टर हैं और अदिति टीसीएस में जॉब करने के बाद अपना बिजनेस करती हैं। दोनों कहती हैं कि निजी एकेडमी में सुविधाओं की वजह से खिलाड़ी ज्यादा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed