{"_id":"618a0008d558c81f0b210c4e","slug":"elderly-farmer-shown-dead-in-records-appeared-in-front-of-dm-says-have-registered-inheritance-in-the-name-of-another","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्द: आपके लिए लेखपाल होंगे साहब...मेरे लिए तो यमराज हैं, बुजुर्ग बोला-दूसरे के नाम दर्ज कर दी वरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्द: आपके लिए लेखपाल होंगे साहब...मेरे लिए तो यमराज हैं, बुजुर्ग बोला-दूसरे के नाम दर्ज कर दी वरासत
Tue, 09 Nov 2021 10:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:28 AM IST
सार
संपूर्ण समाधान दिवस में बेटे के साथ पहुंचा बुजुर्ग किसान डीएम के सामने पेश हुआ और उन्हें राजस्व कर्मियों का कारनामा बताया। शिकायत सुनने के बाद डीएम ने नवाबगंज एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
पीड़ित किसान और शिकायत सुनते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले की नवाबगंज तहसील का लेखपाल एक बुजुर्ग किसान के लिए यमराज बन गया। राजस्व अभिलेखों में उसे मृत दिखाकर जमीन की वरासत भी दूसरे के नाम लिख दी। सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बेटे के साथ पहुंचा बुजुर्ग किसान डीएम के सामने पेश हुआ और उन्हें राजस्व कर्मियों का कारनामा बताया। डीएम ने एसडीएम को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौजूद थे। समाधान दिवस में बेटे नन्हेलाल के साथ पहुंचे भदपुरा ब्लॉक के बबूरा बूबूरी गांव के बुजुर्ग रामसहाय ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह छह भाई थे, इनमें ओमपाल, ख्यालीराम और बाबूराम समेत तीन भाइयों की मौत हो चुकी है।
लेखपाल ने उन तीनों के साथ उन्हें भी मृत दिखाकर उनके मृतक भाई ओमपाल की पत्नी गेंदा देवी, उनके बेटे रूपलाल और चंद्रपाल के नाम उनकी करीब तीन बीघा जमीन की दूसरे के नाम वरासत दर्ज कर दी है। रामसहाय ने बताया कि अब गेंदा देवी की भी मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कई बार तहसील प्रशासन से इस मामले में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
शिकायत सुनने के बाद डीएम ने नवाबगंज एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। समाधान दिवस में कुल 66 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, एसडीएम राजेश चंद्रा, तहसीलदार गौतम सिंह, कोतवाल अशोक कंबोज, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजमेर सिंह, हाफिजगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

डीएम पहले पहुंचे, बीडीओ बाद में, मांगा स्पष्टीकरण
सोमवार को होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस डीएम की अध्यक्षता में होगा, इसकी जानकारी रविवार को ही तहसील प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों को कर्मचारियों को दे दी गई। साथ ही उनसे समय पर पहुंचने के लिए भी कहा गया था। बावजूद इसके नवाबगंज बीडीओ चंद्र मोहन कन्नौजिया डीएम के पहुंचने के सवा घंटे बाद समाधान दिवस में पहुंचे। इस पर डीएम भड़क गए। उन्होंने बीडीओ की जमकर फटकार लगाई। साथ ही उनसे देर से आने पर स्पष्टीकरण तलब किया है।