फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly death due to bike collision, family and villagers jammed

Bareilly News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिजन व ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 26 Oct 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly death due to bike collision, family and villagers jammed
अलीगंज। महोलिया गांव में पंक्चर सही करने की दुकान पर खड़े 65 वर्षीय डम्मर लाल की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवकों को सांठगांठ कर छोड़ने का आरोप पुलिस पर लगाकर परिजन व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। देर रात तक यहां हंगामा जारी था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे डम्मर लाल दुकान पर खड़े थे। उनका बेटा ओमप्रकाश पंक्चर जोड़ रहा था। इसी दौरान सिरौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने डम्मर लाल को चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिस बाइक से हादसा हुआ वह मॉडिफाइड थी। गाड़ी पर रजिस्ट्रेशन प्लेट भी नहीं लगी थी।
विज्ञापन

भीड़ ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाया। हादसे में एक युवक को मामूली चोटें आई थीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पर उपचार कराने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। इसकी जानकारी जब परिजन व ग्रामीणों को हुई तो वह आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने के बाद शव को सड़क पर रखकर ही जाम लगा दिया गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। देर रात तक पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण थाना प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed