फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly couple crushed to death by dumper truck

Bareilly News: डंपर से कुचलकर बुजुर्ग दंपती की मौत

Mon, 05 Oct 2026 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple crushed to death by dumper truck
जलसे से लौट रहे थे दोनों, तभी डंपर के ओवरटेक करते समय गिरी बाइक, आए चपेट में
विज्ञापन

बहेड़ी। रिछा में जलसे से घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। डंपर के ओवरटेक करते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े और चपेट में आ गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान गांव मकसूदनपुर निवासी रफीक अहमद (65) और उनकी पत्नी तौफीकन (60) के रूप में की है।
परिजनों के अनुसार, दंपती शनिवार को रिछा स्टेशन स्थित अपनी ससुराल में आयोजित जलसे में शामिल होने गए थे। रविवार को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रविवार की देर शाम को जैसे ही वे गुड़वारा पुल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर के बेहद करीब से गुजरने के कारण बाइक असंतुलित हो गई और सड़क पर गिर गई। बाइक गिरते ही पति-पत्नी उछलकर डंपर के नीचे आ गए और पहियों के नीचे कुचल गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दिखाई हिम्मत, कार से पीछा कर पकड़ा
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर तेजी से भागने लगा। मौके पर मौजूद एक राहगीर ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी कार से डंपर का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे ओवरटेक कर रोक लिया। सूचना पर पहुंची बहेड़ी पुलिस ने डंपर और चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
------
डंपर को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी।
---------------
बाइकों की टक्कर में ग्रामीण की मौत
सुहावा गांव के पास हुई घटना, रामपुर के गांव मधुकर के थे निवासी, तीन घायल
सिरौली। थाना क्षेत्र में सुहावा गांव के पास रविवार को आमने-सामने की बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो बाइकों पर सवार किशोरी समेत तीन लोग जख्मी हो गए है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, रामपुर जनपद के थाना शाहबाद की ढकिया चौकी क्षेत्र के मधुकर गांव निवासी पूरन दिवाकर अपने बेटे सुमित और बेटी पूसा (16) के साथ अपनी ससुराल सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर में दावत खाने आ रहे थे। दूसरी दिशा से नाटियाखेड़ा गांव निवासी भूरा अपनी ताई रजिया के साथ बाइक से आ रहे थे। रविवार शाम हादसा हो गया।

शाहबाद सीओ देवकीनंदन के अनुसार, हादसे में पूरन दिवाकर की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा सुमित गंभीर स्थिति में है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार भूरा मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती है। उनकी ताई रजिया का भी इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed