फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight people were connected to Katrina's live chat, female lawyer also included

Bareilly News: शूटर के लाइव चैट से जुड़े थे आठ लोग, महिला वकील भी शामिल

Sun, 17 Mar 2024 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Eight people were connected to Katrina's live chat, female lawyer also included
बरेली। सेंट्रल जेल में बंद शूटर आसिफ के दो मिनट के लाइव वीडियो में ही उसके आठ करीबी जुड़ गए थे। इनमें शाहजहांपुर की महिला वकील भी शामिल हैं जो हाथ जोड़कर शूटर का अभिवादन कर रही हैं। इसके अलावा शूटर का दोस्त सांचा, विशन राजपूत, संदीप कुशवाह, राजरत्न आदि जुड़े थे।
विज्ञापन

इस मामले में एक दिन पहले ही सेंट्रल जेल के तीन वार्डर निलंबित कर दिए गए थे। डिप्टी जेलर को हटा दिया गया था, जबकि दो जेलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं अब शूटर आसिफ को दूसरी जेल में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


लाइव वीडियो में शूटर कह रहा है कि वह स्वर्ग में मौज ले रहा है और जल्दी आ रहा है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। शूटर अपने दोस्त सांचा से कह रहा है कि दोस्त तो दिल में रहते हैं, उनके लिए अलग से जगह नहींं बनाई जाती है। जिंदगी में सबकुछ पैसा ही नहीं, संबंध बनाना भी जरूरी है। पैसे-वैसे चाहिए तो हमसे ले लेना। इसके बाद लाइव चैट समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस लाइव चैट से जुड़े सभी लोगों की प्रोफाइल खंगाली जा रही है कि ये लोग कौन हैं और शूटर को कैसे जानते हैं? शूटर जेल के अंदर से किसे रुपये देने की बात कह रहा है, यह भी जांच का विषय है। शूटर की बातों से ऐसा लग रहा है कि जैसे वह जेल के अंदर से पूरा नेटवर्क चला रहा है।



बाबा बकाला का मुरीद है आसिफ

वीडियो में आसिफ बाबा बकाला का आशीर्वाद होने की बात कह रहा है। बताते हैं कि अमृतसर के पास बाबा बकाला शहर में सिख धर्मगुरु बाबा बकाला साहिब के नाम से गुरुद्वारा है जिसकी दूरदराज तक मान्यता है। सूत्रों के मुताबिक शूटर आसिफ भी बाबा बकाला को मानता है। इसके अलावा वह बड़ों का आशीर्वाद होने की बात भी कह रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि बड़ों से उसका आशय जेल में स्वर्ग जैसी सुविधाएं देने वाले अफसरों से भी हो सकता है।



शूटर ने सेंट्रल जेल में अपनी सर्किल की चहारदीवारी के पास खड़े होकर वीडियो बनाया था। इसके बाद जेल में छापे मारे गए लेकिन मोबाइल फोन बरामद नहीं हो सका। शूटर का मोबाइल फोन जेल से कहां गायब हो गया, इसका जवाब जेल के अधिकारियों के पास भी नहीं है। शूटर के फोन से कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं और कई बड़े अफसरों की गर्दन भी फंस सकती है। इसलिए फोन को लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वीडियो किस फोन से बनाया गया, उसको चार्ज और रिचार्ज करने की व्यवस्था कैसे होती थी? यह भी जांच के बाद ही पता चल सकेगा।




तीन जेल वार्डरों को निलंबित कर दिया गया है। जेल के दोनों जेलरों व डिप्टी जेलर की विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। जिसका जितना दोष मिलेगा, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। बरेली सेंट्रल जेल में नए अधीक्षक की नियुक्ति की जा रही है। - कुंतल किशोर, डीआईजी जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed