{"_id":"68b7dc90afbaeb6c510ee93a","slug":"eight-more-festival-special-trains-via-bareilly-timetable-released-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Special Trains: बरेली होते हुए आठ और त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा, समय सारिणी जारी; टिकटों की बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Special Trains: बरेली होते हुए आठ और त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा, समय सारिणी जारी; टिकटों की बुकिंग शुरू
Wed, 03 Sep 2025 11:47 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:47 AM IST
सार
आगामी त्योहारों पर घर आने-जाने वालों के लिए रेलवे कई विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। बरेली से होकर गुजरने वाली 38 त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा हो चुकी है। इनमें टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Special Train (Demo)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने बरेली होते हुए आठ और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी घोषित की है। इससे पहले भी वाया बरेली 30 गाड़ियों की समय सारिणी जारी हो चुकी है। इन विशेष ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है, लेकिन यात्री अब भी नियमित को ही तरजीह दे रहे हैं। ऐसे में विशेष गाड़ियों में टिकट बुकिंग की रफ्तार धीमी है, वहीं नियमित ट्रेनों में बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटे में नो रूम की स्थिति हो जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: लापता शख्स को पेश करें एसएसपी... खुद भी हाजिर हों, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
विज्ञापन
त्योहार विशेष ट्रेनें
- 04203 लखनऊ-दिल्ली त्योहार विशेष ट्रेन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक रोज सुबह 8:05 बजे लखनऊ से चलने के बाद 11:28 बजे बरेली आएगी और शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 04204 दिल्ली-लखनऊ विशेष ट्रेन 23 सितंबर से 25 नवंबर तक रोज रात 8:20 बजे दिल्ली से चलकर 2:25 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
- 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी त्योहार विशेष ट्रेन दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को रात 11:05 बजे दिल्ली से चलकर अगले दिन तड़के 4:10 बजे बरेली आएगी। शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल होते हुए रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
- 04009 सीतामढ़ी-आनंद विहार विशेष ट्रेन तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:55 बजे सीतामढ़ी से चलने के बाद अगले दिन शाम 6:35 बजे बरेली आएगी और रात 11:58 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर दो बजे नई दिल्ली से चलकर शाम 7:20 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली त्योहार विशेष ट्रेन चार अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह सात बजे चलकर शाम 5:48 बजे बरेली आएगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
- 04456 नई दिल्ली-धनबाद विशेष ट्रेन 20 सितंबर से 30 नवंबर तक रोज रात 10:40 बजे नई दिल्ली से चलकर अगले दिन तड़के 4:23 बजे बरेली आएगी और रात 2:20 बजे धनबाद पहुंचेगी।
- 04456 धनबाद-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 22 सितंबर से दो दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह चार बजे धनबाद से चलकर रात 12:23 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह छह बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।