{"_id":"67aa577cb5b2b288770ea336","slug":"eight-arrested-for-illegal-mining-jcb-and-four-tractor-trolleys-seized-baheri-news-c-124-1-sbly1010-103729-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध खनन करा रहे आठ गिरफ्तार, जेसीबी व चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध खनन करा रहे आठ गिरफ्तार, जेसीबी व चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज
Tue, 11 Feb 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। देवरनियां थाना क्षेत्र के पर्खुनी गांव में रविवार रात एसडीएम ने छापा मारकर अवैध खनन कराने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं। थाने लाने के बाद इन्हें सीज कर दिया गया।
ग्रामीणों ने अवैध खनन की जानकारी डीएम व एसएसपी को दी थी। सूचना पर एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव रात करीब 12:30 बजे राजस्व टीम व पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंचीं। घेराबंदी करके पुलिस ने खनन करा रहे आठ लोगों को पकड़ लिया। मांगने पर वह खनन की अनुमति से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। मौके पर एक जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिलीं।
आरोपियों को थाने लाने के बाद पूछताछ की गई। उन्होंने अपने नाम अकील अहमद, शोहिब, सरोज, इकबाल, आरिफ खां, गुलफान अली, दिलीप सिंह, हसन रजा बताए। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होता है खनन
तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। माफिया खेती योग्य भूमि को बंजर बना रहे हैं। कई बार जिम्मेदारों की भी इनसे मिलीभगत रहती है। यही वजह है कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे शिकायत करने वालों के साथ ही पुलिस व राजस्व कर्मियों पर हमला करने से भी नहीं हिचकते।
वर्जन :
अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्ती के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। इन्हें किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। जहां से भी अवैध खनन की सूचना आती है, वहां कार्रवाई की जाएगी। - रत्निका श्रीवास्तव, एसडीएम