फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid Miladunnabi will be celebrated on 5th September in Bareilly

पांच सितंबर को ईद मिलादुन्नबी: इस दिन बंद रखी जाएं शराब की दुकानें...बरेली में फरमान मियां ने डीएम से की मांग

Tue, 26 Aug 2025 03:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 03:21 PM IST
सार

जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां से डीएम से मांग की है कि ईद मिलादुन्नबी के दिन शहर में सभी शराब की दुकानें बंद रखी जाएं ताकि माहौल की पवित्रता और धार्मिक भावनाओं की गरिमा बनी रहे।

विज्ञापन
Eid Miladunnabi will be celebrated on 5th September in Bareilly
फरमान हसन खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) ने बताया कि मरकजी दारुल इफ्ता पर बंगलूरू से आई शरई शहादत के बाद पांच सितंबर को पूरे देश में ईद मिलादुन्नबी मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस, महफ़िल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया। ईद मिलादुन्नबी का दिन मुसलमानों के लिए बेहद अहम है। इस दिन पैग़ंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा की पैदाइश का जश्न पूरी दुनिया में अकीदत व मोहब्बत के साथ मनाया जाता है। 

विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस दिन शहर में सभी शराब की दुकानें बंद रखी जाएं ताकि माहौल की पवित्रता और धार्मिक भावनाओं की गरिमा बनी रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम और संबंधित प्रशासन को चाहिए कि जुलूस के मार्गों पर विशेष सफाई व्यवस्था की जाए और जगह-जगह पानी का छिड़काव किया जाए। साथ ही स्ट्रीट लाइट और यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाए, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Honey Trap Gang: हनी के गैंग ने कितने लोगों को बनाया शिकार, पुलिस की जांच में खुलेगी हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन


फरमान मियां ने कहा कि समाज के लोग अमन, भाईचारे और मोहब्बत का पैग़ाम दें। ईद मिलादुन्नबी का पैग़ाम पूरी इंसानियत के लिए रहमत और इंसाफ है, इसलिए इसे शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से मनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताई। कहा कि ईद मिलादुन्नबी बरेली ही नहीं बल्कि पूरे मुल्क में भाईचारे तहज़ीब की मिसाल पेश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed