फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   How many people did Honey trap gang victimize the truth will be revealed in police investigation

Honey Trap Gang: हनी के गैंग ने कितने लोगों को बनाया शिकार, पुलिस की जांच में खुलेगी हकीकत

Tue, 26 Aug 2025 12:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 12:37 PM IST
सार

बरेली में पकड़े गए हनी ट्रैप गैंग के पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह ने कितने और लोगों को जाल में फंसाया है। 

विज्ञापन
How many people did Honey trap gang victimize the truth will be revealed in police investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock adobe

विस्तार

बरेली में नेहा खान उर्फ हनी के सहारे रिटायर्ड दरोगा के बेटे के हनी ट्रैप गिरोह ने कितने लोगों को उगाही का शिकार बनाया, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ने और भी लोगों को शिकार बनाते हुए उगाही की है। कई लोग समाज में बदनामी के डर से पुलिस के पास शिकायत करने नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी में जुट गई है। आरोपियों से पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं, जिनके जरिए पुलिस जांच में तेजी ला रही है। हनी के सहारे यह गैंग लोगों को फंसाकर यह रंगदारी वसूलता था। पांच आरोपी गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिए गए। इनके तीन फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गिरोह में सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा भी शामिल 
हनी ट्रैप का जाल बिछाकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे और युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल छह मोबाइल फोन और एसयूवी कार बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Honey Trap: युवक को होटल में बुलाया...फिर हदें कर दीं पार, युवती समेत पांच गिरफ्तार; पढ़ें इस गैंग की करतूत

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि इज्जतनगर क्षेत्र के महलऊ गांव निवासी अमित राठौर ने हनी ट्रैप में फंसाकर रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमित के मुताबिक उसके दोस्त आकाश ने यह हरकत शुरू की। उसका फोन नंबर बदायूं के इस्लामनगर निवासी नेहा खान उर्फ हनी को दिया था। नेहा ने अमित को मीठी बातों में उलझाना शुरू कर दिया। 17 अगस्त को नेहा किला क्षेत्र के एक होटल में ले गई।

Trending Videos

मुकदमे में फंसाने की दी थी धमकी 
एसपी सिटी ने बताया कि ये लोग अमित को कार में डालकर मिनी बाइपास के बरातघर में ले गए। नेहा को अपनी रिश्तेदार व नाबालिग बताकर अमित को पॉक्सो एक्ट में जेल भिजवाने की धमकी दी और जमकर पीटा। अमित के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख की रंगदारी मांगी। अमित ने घबराकर 30 हजार रुपये और सोने की अंगूठी आरोपियों को दे दी। आरोपियों ने 4.70 लाख रुपये का इंतजाम करने की चेतावनी देकर अमित को छोड़ा था। 

अन्य लोगों को भी फंसाने का अंदेशा 
हनी ट्रैप गिरोह में पकड़ा गया गुड्डू बंजारा बेहद शातिर है। नेहा उसकी रिश्तेदार बताई जा रही है, जबकि अवधेश यादव रिटायर्ड दरोगा का बेटा है। गुड्डू के इशारे पर ही नेहा अमित को होटल में ले गई थी। पीछे से गुड्डू, अवधेश व अन्य लोगों को कार से लेकर होटल पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि गिरोह काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था। अन्य लोगों को भी इसी तरह फंसाकर रंगदारी वसूले जाने का अंदेशा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed