फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid E Milad

बाजरों में रही रौनक.. खूब हुई खरीदारी

Sat, 10 Aug 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Eid E Milad
बरेली। बकरीद की खरीदारी के लिए बाजार में शुक्रवार को खासी भीड़ रही। बारिश के बावजूद लोग बाजारों में डटे रहे। रेडीमेड कपड़ों से लेकर घर के लिए साज सजावट के सामान खरीदते नजर आए। बिसातखानों के खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की मौजूदगी रही। शहर के बाजार की बात करें तो शाम को हुई थोड़ी देर की बारिश ने जरूर सन्नाटा कर दिया, मगर बारिश रुकते ही लोग फिर निकल पड़े। कुतुबखाना, बड़ा बाजार, चौक बाजार, मनिहारों की गली, टाउन हाल, कोहाड़ापीर, सिविल लाइंस और पुराना शहर के बाजारों में खासी रौनक रही। खास तौर से सैलानी बाजार में सड़क पर बारिश का पानी भरा होने के बावजूद भीड़ में कोई कमी नहीं थी। लोग बाजार में उसी से हटते बचते खरीदारी करते देखे गए।
विज्ञापन

बकरीद पर भी सेवइयों की दीवानगी
बरेली। ईद की तरह बकरीद पर भी सेंवइयों को अपना महत्व रहता है। बाजरों में सेवाइयों की दुकानें भी जगह जगह नजर आईं। यूं तो बरेली और शाहजहांपुर की सेवइयां आम बाजारों में उपलब्ध हैं। जबकि थोक और कुतुबखाने की बड़ी दुकानों में इलाहाबाद और बनासर की सेवइयों की काफी मांग है। यह बारीक सूत की है और आम सेवइयों से लगभग तीन गुना मंहगी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed