फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid

अधिकांश लोगों ने खाल नहीं बेची, मिट्टी में दफ्ना दी

Tue, 13 Aug 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
Eid
बरेली। इस बार बकरीद पर पहला ऐसा मौका है जब अधिकांश लोगों ने कुर्बानी के जानवरों की खाल नहीं बेची। बल्कि उन्हें अवशेष के साथ ही दफ्ना दिया।
विज्ञापन

खाल को लेकर लोगों ने यह फैसला दाम कम होने की वजह से लिया। कुर्बानी के जानवरों की खाल का दाम पिछली बार अचानक से 40 और 50 रुपये हो गया था। तब लोगों ने बेच दिया था। इस बार खाल व्यापारियों में पहले ही 15 से 20 रुपये का दाम तय कर लिया था। यह बात आम लोगों तक पहुंच चुकी थी और उन्होंने भी मन बना लिया था कि अगर ठीक पैसा मिलेगा तो ही बेचेंगे। वही किया जब दाम सही नहीं मिला तो उन्होंने खाल बेचने के बजाए दफ्न कर दिया।

एक तरफ जहां खाल व्यापारियों का तर्क है कि एक्सपोर्ट बंद होने से खाल की खपत नहीं है। इसलिए वह भी मजबूर हैं। ज्यादा पैसों में खाल उठा कर नुक्सान होगा। इधर लोगों का कहना था कि पैसा न के बराबर ही मिलना है तो बेचने का फायदा क्या। उन्होंने भी दफ्ना दिया। उनका कहना है कि खाल बेच कर वह लोग पैसा मदरसों और मस्जिदों या जरूरतमंदों को देते थे। अब वह अपनी हैसियत के मुताबिक जो हो सकेगा वह उन जगहों पर पैसे दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed