{"_id":"678ff86dd254be652e0e3a6b","slug":"egg-trader-from-banda-was-kidnapped-and-held-hostage-in-bareilly-for-four-days-bareilly-news-c-4-bly1015-565932-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बांदा के अंडा कारोबारी का अपहरण कर चार दिन बरेली में बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बांदा के अंडा कारोबारी का अपहरण कर चार दिन बरेली में बंधक बनाया
विज्ञापन
बरेली। बांदा के थोक अंडा कारोबारी हरीश कटियार अपहरण कांड का बरेली पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। सेवानिवृत्त लेखपाल का बेटा और हरीश का चचेरा भाई अनूप कटियार ही घटनाक्रम का सूत्रधार निकला। उसी ने गिरोह बनाकर हरीश को बांदा से अगवा कराया और अपना भी अपहरण होने का ड्रामा किया। हरीश को चार दिन भोजीपुरा में बंधक बनाकर रखा। घटना का खुलासा कर पुलिस ने महिला समेत आठ आरोपियों को जेल भिजवा दिया। उनके पास से दो कारें बरामद हुई हैं।
एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि 16 जनवरी की रात अनूप अपने गिरोह के साथ बरेली से बांदा गया। वहां उसने गुर्गों को होटल में ठहराया और खुद चचेरे भाई हरीश के घर पहुंच गया। वहां खाना खाकर वह हरीश के पास ही सो गया। रात करीब डेढ़ बजे गिरोह के गुर्गे वहां पहुंचे तो अंदर से अनूप ने दरवाजा खोल दिया। गिरोह ने हरीश के साथ ही अनूप के ऊपर भी कंबल डाल दिया। दोनों को कार में डालकर बरेली ले आए।
17 जनवरी से इन लोगों ने भोजीपुरा थाने के मियांपुर गांव के बाहरी छोर पर स्थित उदित के घर में हरीश को बंधक बनाकर रखा था। हरीश को बताया जाता था कि अनूप भी ऐसे ही एक घर में बंद है। अनूप ने गिरोह के सरगना अंकित को अपना पुराना सिम देकर हरीश की पत्नी ज्योति को कॉल कराकर 15 लाख रुपये मांगे। अंकित से ही अपनी पत्नी किरन को कॉल कराकर पांच लाख की फिरौती मांगी। ज्योति ने पहले 17 जनवरी को बांदा थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई और फिर शक होने पर 19 जनवरी को अनूप के खिलाफ पति के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इधर, किरन ने पति अनूप के अपहरण की रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज करा दी।
विज्ञापन
आठ आरोपियों को भेजा जेल
एसएसपी ने बताया कि सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज से इनपुट निकालकर हरीश कटियार को उदित के घर से सकुशल खोज लिया। सोमवार रात मुठभेड़ में बारादरी व भोजीपुरा थाने की टीम ने मियांपुर निवासी अंकित कटियार और शाहिद व देवरनिया थाने के पिपरा नानकार निवासी वीरू उर्फ वीरपाल को गिरफ्तार किया। तीनों के पैर में गोली लगी है। वहीं, अगवा हरीश की निगरानी करने में मकान मालिक मियांपुर निवासी उदित व उमाशंकर, उसे खाना देने वाली मियांपुर निवासी अंकित की पत्नी लाली और नवाबगंज के पड़री गांव निवासी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को जेल भेज दिया गया। जबकि, मियांपुर निवासी खेमेंद्र, कैंट के चनेटा निवासी ललित, भोजीपुरा के बिबियापुर निवासी रजत फिलहाल वांछित हैं। कुल 11 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उनके कब्जे से अनूप की कार, किराये की वैन व नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस मदद न करती तो मार दिया जाता : हरीश
प्रेसवार्ता के दौरान हरीश ने बताया कि इन लोगों ने फिरौती न मिलने व जरा सा खतरा होने पर उनकी हत्या की योजना बना ली थी। एक-दो दिन और गुजरते तो उन्हें मार दिया जाता। पुलिस ने ऐन वक्त पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया।
नई रिपोर्ट में अनूप बनेगा आरोपी
बारादरी व भोजीपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से काम करके बांदा के अंडा कारोबारी हरीश को मुक्त करा लिया। आठ आरोपी भी पकड़ लिए गए, वहीं तीन की तलाश की जा रही है। रुपये की तंगी की वजह से अनूप ने अपने ही भाई को फंसाने के लिए यह योजना बनाई थी। इसमें वह खुद फंस गया। पुलिस की ओर से नई रिपोर्ट दर्ज कर इन सभी को आरोपी बनाया जाएगा। मैं टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार दूंगा। साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों से पुरस्कार की राशि बढ़ाने के लिए सिफारिश की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो