फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Efforts have been started to save the remaining four bigha pond which has been reduced from village society land P18. JCB roars on illegal construction.

Bareilly News: 18 से सिमटकर चार बीघा में बचे तालाब को बचाने की कवायद शुरू

Sun, 21 Dec 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Efforts have been started to save the remaining four bigha pond which has been reduced from village society land P18. JCB roars on illegal construction.
नवाबगंज फोटो 1 नवाबगंज के बीचोबीच तालाब पर अवैध कब्जा
नवाबगंज। 18 से सिमटकर चार बीघा में बचे तालाब के अस्तित्व को बचाने की कवायद शनिवार को मिली शिकायत के बाद प्रशासन ने शुरू कर दी है। एसडीएम के आदेश के बाद तहसीलदार ने टीम गठित कर दी है। अब टीम रविवार से मौके स्थल पर पहुंचकर पैमाइश करेगी। इस खबर के बाद शुक्रवार को कब्जेदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मोहल्ला नौबतगंज निवासी किशनलाल ने प्रशासन से शिकायत कर बताया कि कस्बे के बीचो-बीच जेपीएन इंटर काॅलेज के पास बने 18 बीघा वाले सरकारी तालाब पर कब्जे कर पक्के मकान बना लिए गए हैं। इससे सिमटकर अब तालाब चार बीघा में ही बचा है। इसके बावजूद इस पर कब्जा जारी है। जिस पर नगर पालिका तालाब का सुंदरीकरण कराने जा रही है। लेकिन, नगर पालिका प्रशासन अवैध कब्जों को हटवाने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने तालाब के सुंदरीकरण और चारदीवारी कराने के लिए 40 लाख रुपये खर्च करेगा। लेकिन, कब्जों को हटाने के लिए योजना नहीं बनने से यहां कब्जा जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तालाब की भूमि पर कब्जों के अलावा बने पीएम आवास
कस्बेवासियों का कहना है कि जब तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे किए जा रहे थे। उस समय नगरपालिका और तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जे के कार्यों को क्यों नहीं रुकवाया। तालाब पर अब कई जगह पर प्रधानमंत्री आवास तक बन चुके हैं।

-----
शिकायत मिलने पर तालाब की पैमाइश कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
-दुष्यंत प्रताप सिंह, तहसीलदार, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed