स्कूल में नहीं घुस सके शिक्षाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज खंड शिक्षाधिकारी (नगर) ने इस स्कूल के संचालक को नोटिस जारी करके मान्यता संबंधी प्रमाणपत्र तलब किए हैं। कहा है कि अगर सोमवार तक मान्यता के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए तो स्कूल को फर्जी मानकर कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षाधिकारी ने चार अन्य स्कूलों नेहरू पार्क कालोनी के ही अनुभूति प्ले स्कूल, जनकपुरी स्थित किंजल किंडरगार्टन, बीडीए कांप्लेक्स के सामने स्थित पीजेडपी किंडर गार्टन और डेलापीर स्थित लिटिल प्ले स्कूल का निरीक्षण किया। बकौल पंवार, इनमें से किसी भी स्कूल में मान्यता के प्रमाणपत्र नहीं दिखाए गए, इसीलिए इन स्कूलों के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर फर्जी स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बिना मान्यता के संचालित स्कूलों के खिलाफ शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।