फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

आधे अभ्यर्थियों ने नौकरी को कहा...न

Wed, 28 Jan 2015 01:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 28 Jan 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग नियुक्ति पत्र देने के लिए इंतजार करता रहा लेकिन प्रशिक्षु शिक्षक चयन-2011 के लिए चयनित 975 में से 401 अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे। बीएसए दफ्तर में इनके नियुक्ति पत्र रखे रहे और उन्हें रिसीव करने की तिथि भी निकल गई। मंगलवार को इनके लिए ज्वाइनिंग का अंतिम दिन था। इसके बाद इन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फरीदपुर ने टीईटी मेरिट के आधार पर चयन की लिस्ट 20 जनवरी को जारी की थी। इसमें 975 अभ्यर्थी शामिल थे जिन्हें अगले ही दिन से बीएसए ने नियुक्ति पत्र वितरण शुरू करा दिया। तय शेड्यूल के मुताबिक सात दिन तक नियुक्ति पत्रों बांटे गए लेकिन सिर्फ 574 ने ही नियुक्ति पत्र रिसीव किए। अंतिम दिन मंगलवार को सिर्फ एक अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने पहुंचा। बीएसए देवेंद्र स्वरूप सचान ने बताया कि इसकी सूचना डायट को भेज दी जाएगी। डायट प्राचार्य एनपी सिंह का कहना है कि शासन की गाइड लाइन के मुताबिक नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग न लेने वाले अभ्यर्थियों के पदों को भी रिक्त मानकर उन पर नियुक्ति के लिए 29 जनवरी को दूसरी मेरिट जारी की जाएगी जिसमें वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इंसेट...
यह भी है वजह
नियुक्ति पत्र लेने का मतलब यह नहीं है कि सभी 401 अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं चाहिए। माना जा रहा है कि इनमें से अधिकांश ने अपनी सुविधा के लिहाज से बरेली में नौकरी ज्वाइन नहीं की। डायट प्राचार्य के मुताबिक हाई मेरिट होने की वजह से इनका चयन दूसरे जिलों में भी हुआ होगा। संभव है कि इन्होंने अपने गृह जनपद या उसके आसपास के जिले में ज्वाइन किया हो और इसीलिए वे यहां नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बढ़ सकती है संख्या
चयनित अभ्यर्थियों को मंगलवार तक आवंटित स्कूलों में ज्वाइनिंग भी लेनी थी। बीएसए का कहना है कि वह बुधवार को डायट केे  लिए जो सूचना भेजेंगे वह अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग रिपोर्ट के आधार पर भेजेंगे क्योंकि हो सकता है कि नियुक्ति पत्र ले जाने के बावजूद ऐन मौके पर कुछ ने ज्वाइन न किया हो, इसलिए उन्होंने बुधवार को सुबह तक सभी ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों के बारे में ज्वाइनिंग की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed