आंखों में लाए बुलंदी छूने का सपना: भगवत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार में आयोजित स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति चेक वितरण कार्यक्रम में लघु उद्योग राज्यमंत्री भगवत शरण गंगवार ने कहा कि भारत देश प्रतिभाओं से भरा पड़ा है। प्राचीन काल में चीन, श्रीलंका समेत दुनिया भर से लोग पढ़ने भारत आते थे। भारतीय आज भी कंप्यूटर तकनीक में आगे हैं। अमेरिका ने इसका लोहा माना है। इसलिए बच्चे अपने आंखों में बुलंदी छूने का सपना संजोए। इससे वे अपने लक्ष्य पर पहुंचेंगे। अमेरिक ा में अब्राहम लिंकन आम आदमी थे और राष्ट्रपति बने। हमारे प्रदेश और देश में भी ऐसे कई उदाहरण हैं क्योंकि प्रतिभा किसी में भी हो सकती है। राज्यमंत्री ने अमर उजाला द्वारा किए जा रहे सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की।
लघु उद्योग राज्यमंत्री ने अमर उजाला कार्यालय परिसर में गरीब मेधावी बच्चों को चेक सौंपे। इसमें कक्षा नौ वर्ग से शुभांकर शर्मा (पीलीभीत), मुजाहिद (खीरी), अंकित कुमार (पीलीभीत), कक्षा दस से अभिषेक कुमार (शाहजहांपुर), रजत कुमार (फरीदपुर), चित्रांकुश गुप्ता (खीरी), 11 वीं से वैभव माहेश्वरी (बदायूं), इरम महमूद (शाहजहांपर), शुभम कश्यप (बरेली), 12 वीं में शुभम गुप्ता (लखनऊ), अंकित गंगवार (बरेली) और स्नातक वर्ग से अमन गंगवार को चेक मिले। इस मौके अमर उजाला संपादक दिनेश जुयाल और जीएम संदीप विश्नोई और उद्यमी राजू खंडेलवाल ने गरीब मेधावी बच्चों को आशीर्वाद दिया।