फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

हृदेश को सजा न मिली तो नहीं कराएंगे परीक्षाएं

Mon, 11 May 2015 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 11 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में जूलोजी की एसोसिएट प्रोफेसर डा. क्षमा द्विवेदी से अभद्रता के मामले को लेकर शिक्षक संघ लामबंद है। कालेज के सारे शिक्षकों ने फैसला किया है कि अगर सोमवार तक समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हृदेश यादव के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नहीं कराएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को एग्जाम से पहले गेट पर हो रही चेकिंग के दौरान छात्र नेता हृदेश ने शिक्षिका से गाली गजौज की थी। इस घटना ने पूर्व में शिक्षकों के साथ हुए दुर्व्यहार को ताजा कर दिया। पिछले महीने ही लॉ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक आनंद को समाजवादी छात्र सभा के ही नेता अनूप यादव ने जमकर खरीखोटी सुनाई थीं। वह भी प्राचार्य के सामने लेकिन उस मामले में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीें की गई। पिछले महीने ही परीक्षा के दौरान एक महिला शिक्षिका के साथ एक और छात्र नेता अनिकेत सक्सेना ने अभद्रता कर दी थी। हालांकि इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई लेकिन यह छात्र नेता खुलेआम घूम रहा है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय शर्मा से भी कई शिक्षक नेताओं की नोकझोंक हो चुकी है। शिक्षकों को इससे पहले भी कई बार अपमानित होना पड़ा है। लॉ की परीक्षाओं के दौरान भी शिक्षकों को छात्र नेताओं की खरी-खरी सुननी पड़ी थी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन भी इससे अछूते नहीं रहे। उन्हें भी पिछले साल लॉ की परीक्षाओं में निरीक्षण के दौरान छात्र नेताओं की अभद्रता झेलनी पड़ी। कॉलेज के एक शिक्षक कहते हैं कि कॉलेज प्रशासन के लचर रवैये से ही छात्र नेता बार-बार शिक्षकों का अपमान कर रहे हैं। शनिवार की घटना के बाद शिक्षकों में जबरदस्त नाराजकी है। एसोसिएशन ने चेताया है कि अगर सोमवार तक एक्शन नहीं हुआ तो मंगलवार से परीक्षाओं में सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन...
अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अब शिक्षक और अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। निरंकुश छात्र नेताओं पर कार्रवाई होने तक परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. वीपी सिंह, महामंत्री शिक्षक संघ
-----
सोमवार को शिक्षिका डॉ. क्षमा द्विवेदी अगर पूरा मामला लिखकर देती हैं तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-डॉ. सोमेश यादव, प्राचार्य बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed