फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

सामाजिक विषयों के सांख्यिकी विश्लेषण की तकनीकों पर की चर्चा

Wed, 29 Jan 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
education
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग संकाय की ओर से राष्ट्रीय सेमीनार में विशेषज्ञों ने रखे विचार
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग संकाय की ओर से सामाजिक मुद्दों के सांख्यिकी विश्लेषण को लेकर चल रही सात दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन दिन देश भर से आए विभिन्न विशेषज्ञों ने विचार रखे। इस दौरान सामाजिक विषयों और उनके विश्लेषण की विभिन्न तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सर्वे प्रक्रिया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण सेल व क्यूटी एनालिटिक्स की ओर से रिसर्च मैथड के ऊपर चल रहे राष्ट्रीय स्तर के फैकल्टी डेवलपमेंट प्र्रोग्राम के दूसरे दिन प्रोफेसर एसके पांडेय मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वक्ता प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने एसपीएसएस द्वारा सांख्यिकी विश्लेषण की विभिन्न विधियों को विस्तार से बताया। वहीं सीनियर साइंटिस्ट प्रो. एमआर वर्मा, आईवीआरआई बरेली ने सांख्यिकी की विविध विधियों के शैक्षिक उपयोग के विषय में जानकारी दी। डॉ. क्षमा पांडेय समन्वयक आईक्यूएसी ने सत्र के शुरू में सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। रिसोर्स पर्सन डॉ. प्रभात मित्तल, दिल्ली विवि ने प्रतिभागियों को प्रजेंटेशन देकर एसपीएसएस का व्यवहारिक पक्ष समझाया। संचालन डॉ. गौरव राव ने किया। कामिनी विश्वकर्मा ने आभार जताया। प्रथम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. एके सिंह ने की और संचालन डॉ. रुचि द्विवेदी ने किया। सेमिनार मेें देश भर के कुल 40 प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान प्रो. एके गुप्ता, प्रो. संतोष अरोड़ा, प्रो. सुधीर वर्मा, डॉ. सौरभ मिश्र, डॉ. आशुतोष प्रिय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed