फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

यूपी बोर्ड परीक्षा- आज से स्कूलों को मिलेंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रवेश पत्र

Sat, 25 Jan 2020 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
education
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में करीब 97 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

बरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्रों का वितरण रविवार से होगा। पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सभी स्कूलों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। उसके बाद स्कूल अपने स्तर पर छात्र-छात्राओं को यह प्रवेश पत्र देंगे। डीआईओएस मनभरन राम राजभर ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रिंसिपल या उनके प्रतिनिधि को 26 जनवरी से प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।

डीआईओएस के मुताबिक यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। यूपी बोर्ड 2020 परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 दिन तक चलेंगी। 15 से 25 मार्च तक सिर्फ दस दिनों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। नकल रोकने के लिए इस बार भी कॉपी पर क्रमांक डाला जाएगा। सभी उत्तर पुस्तिकाओं पर लाइन का रंग अलग-अलग होगा। इस वर्ष हुई बोर्ड परीक्षाओं में सभी कॉपियों पर क्रमांक डालने की व्यवस्था की गई है। बताया कि इस बार सात राजकीय, 60 अशासकीय सहायता प्राप्त, 64 स्ववित्त पोषित स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें संस्थागत हाईस्कूल में 29871 बालक, 20871 बालिका कुल 50742 और व्यक्तिगत में 601 बालक, 187 बालिका कुल 788 परीक्षा देंगे। वहीं, इंटरमीडिएट में संस्थागत 26066 बालक, 16736 बालिका कुल 42802 और व्यक्तिगत में 1760 बालक और 821 बालिका परीक्षा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed