फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

164 कालेजों के 9293 छात्रवृत्ति फार्म संदेहास्पद

Mon, 30 Dec 2019 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
education
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र
विज्ञापन

एक सप्ताह में संबंधित कालेजों से फार्मों की जांच कराने को कहा, वरना होगी कार्रवाई
बरेली। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईएसए) राज्य इकाई ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत वर्ष 2019-20 के लिए भरे गए फार्मों में 164 कालेजों के 9293 ओबीसी छात्रों के आवेदन संदेहास्पद पाए हैं। इस संबंध में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रेम प्रकाश ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सभी फार्मों के संबंध में स्पष्ट रिपोर्ट साक्ष्यों सहित उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही समय से रिपोर्ट ना भेजने पर कार्रवाई की बात भी कही है।
पत्र में कहा गया है कि एनआईएसए राज्य इकाई ने जनपद बरेली के स्नातक व इससे ऊपर की कक्षाओं में 9293 छात्र-छात्राओं का डेटा संदेहास्पद श्रेणी में छांटा है। साथ ही कॉलेजों से छात्रों के संबंध में सूचना एकत्रित करने व इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजने को कहा है। इस रिपोर्ट के मिलने के बाद इन मामलों पर जिला स्तरीय समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा। कहा कि यदि एक सप्ताह में रिपोर्ट नहीं मिलती है तो मान लिया जाएगा कि इन संदेहास्पद फार्मों के संदर्भ में संबंधित संस्थान को कुछ भी नहीं कहना है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


बरेली कालेज के सबसे अधिक 1101 आवेदन
संदेहास्पद सूचना देने वाले आवेदनों में सबसे अधिक बरेली कालेज के आवेदन पाए गए हैं। यहां 1101 फार्म संदेहास्पद मिले। वहीं, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 355, गन्ना उत्पादक महाविघालय के 341, चौ. हरनाम सिंह महाविद्यालय के 242, गुरुशंकर पीजी कालेज के 284 फार्म संदेहास्पद पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed