{"_id":"5de6b22f8ebc3e54ca64253d","slug":"education-bareilly-news-bly3865413117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में जबरन कॉलेज को डिबार कराने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में जबरन कॉलेज को डिबार कराने की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले साल हाफिजगंज के श्री एचएन द्विवेदी इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ और परीक्षा की शुचिता पर सवाल लगाने वाले जांच अधिकारी पर ही कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। पिछले दिनों मंडलीय उप शिक्षा निदेशक और बीएसए की संयुक्त जांच में कॉलेज को क्लीनचिट देते हुए डिबार सूची से बाहर करने की संस्तुति की गई है। मंगलवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार ने कॉलेज को डिबार सूची से हटा दिया है।
सौंपी गई जांच रिपोर्ट के तहत पिछले साल परीक्षा केंद्र बनाए गए श्री एचएन द्विवेदी इंटर कॉलेज पर सीसीटीवी से छेड़छाड़, रिकॉर्ड दुरुस्त न करने आदि के आरोप लगाकर सचल दल के जांच अधिकारी प्रधान अध्यापक बिथरी चैनपुर के डॉ. कृष्ण पाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद कॉलेज को डिबार कर दिया गया था। संबंधित मामले में स्कूल प्रबंधक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से बाहरी विभाग या अफसर से जांच कराने की मांग की थी। जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मंडलीय उपशिक्षा निदेशक और बीएसए को सौंपी थी। मंगलवार को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कॉलेज को क्लीनचिट दे दी गई है। प्रबंधक ने अगले साल कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन करने की संभावना जताई है।