फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

पांच दिवसीय युवा महोत्सव उमंग का आगाज, पहले दिन छात्रों ने दिखाया दम

Wed, 04 Dec 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। वीआरएएल राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को सात दिवसीय युवा महोत्सव उमंग का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन प्राचार्या डॉ. संध्या सक्सेना ने किया। पहले दिन खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसके पूर्व छात्राओं ने मार्च पास्ट किया, जिसकी प्राचार्या ने सलामी ली। इस दौरान प्राचार्या ने सभी छात्राओं से कहा कि महाविद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है। क्रीड़ा प्रतिनिधि ऊषा ने मशाल अपने हाथ में लेकर खेल ग्राउंड में दौड़ लगाकर खेल भावना का संदेश दिया।
विज्ञापन

युवा महोत्सव के पहले दिन सात श्रेणियों में खेल प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें चक्का प्रक्षेपण में ऊषा देवी प्रथम, दिव्यांशी शर्मा द्वितीय और शिखा वर्मा तृतीय रहीं। गोला प्रक्षेपण में सविता प्रथम, सोनी यादव द्वितीय व मनु सिंह तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में संतोष कुमारी प्रथम, संध्या गंगवार द्वितीय व प्रियंका वर्मा तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में ऊषा देवी प्रथम, सविता द्वितीय व काजल तृतीय रहीं। लंबी कूद में संतोष कुमारी प्रथम, ऊषा देवी द्वितीय व फरहा फारुखी तृतीय रहीं। सौ मीटर दौड़ में विजयी छात्राओं की फाइनल दौड़ एवं अन्य प्रतियोगिताएं चार दिसंबर को होंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. संजय बरनवाल, इतवारी लाल, डॉ. अनीता त्यागी, श्रीमती हेमलता, सचिन गिहार, रंजू राठौर, पंकज अग्रवाल, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed