फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बरेली कॉलेज-  वरिष्ठता विवाद में फंसा स्टाफ स्टेटमेंट शासन को नहीं भेजी जा सकी सूची

Wed, 27 Nov 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। बरेली कॉलेज में वरिष्ठता सूची के विवाद को लेकर पिछले साल का स्टाफ स्टेटमेंट शासन को नहीं भेजा जा सका है। वहीं, शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर विश्वविद्यालय ने बरेली कॉलेज को न तो कोई पर्यवेक्षक दिया और न ही पत्र का जवाब दिया। इस पर प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन शनिवार को स्वयं विश्वविद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में शिक्षकों की वरिष्ठता को लेकर लंबे समय से विवाद छिड़ा है। यहां वरिष्ठता की दो सूची चल रही हैं, एक सूची शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति और दूसरी स्थाई नियुक्ति की तिथि से तैयार की गई है। इसके चलते ही शासन को हर साल भेजा जाने वाला शिक्षकों एवं कर्मचारियों का स्टाफ स्टेटमेंट नहीं भेजा जा सका है। इसका कारण शिक्षकों का वरिष्ठता विवाद बताया जा रहा है क्योंकि जो स्टाफ स्टेटमेंट तैयार किया गया है, वह उस वरिष्ठता सूची के अनुसार नहीं है जो शासन को भेजी गई है। इस वजह से अवस्थापना प्रभारी, कार्यालय सहायत समेत अन्य जिम्मेदार इस सूची पर हस्ताक्षर करने से बच रहे हैं। इस वजह से ही स्टाफ स्टेटमेंट शासन को नहीं भेजा जा सका है।
विज्ञापन

वहीं, बरेली कॉलेज के नौ स्थाई शिक्षकों के प्रमोशन के लिए बरेली कॉलेज की ओर पर्यवेक्षक भेजने संबंधी पत्र का भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया। कहा जा रहा है कि प्राचार्य विवाद के चलते ही विश्वविद्यालय ने इस पत्र का जवाब नहीं दिया। इस पर शनिवार को प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन विश्वविद्यालय पहुंचे तो पर्यवेक्षक भेजने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ स्टेटमेंट भेजना पूरी तरह से प्राचार्य की जिम्मेदारी है। इसे तैयार करा लिया है और जल्दी ही भेजेंगे, वरिष्ठता से इसका कोई लेना-देना नहीं है। विश्वविद्यालय ने पर्यवेक्षक भेजने के लिए भी हामी भर दी है।
- डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed