{"_id":"5dd4400a8ebc3e54b909f41a","slug":"education-bareilly-news-bly3846747170","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य पर द्वेष भावना से कार्रवाई करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य पर द्वेष भावना से कार्रवाई करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को ड्यूटी से गैरहाजिर अस्थाई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने प्राचार्य को दिए स्पष्टीकरण में उनके साथ चीफ प्रॉक्टर को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। उसने आरोप लगाया है कि चीफ प्रॉक्टर और प्राचार्य अस्थाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव और द्वेष भावना से कार्रवाई कर रहे हैं। कर्मचारी ने यह पत्र डीएम, उच्च शिक्षाधिकारी और श्रमायुक्त को भी भेजा है।
सोमवार को चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा के औचक निरीक्षण में कॉलेज गेट पर तैनात अस्थाई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गार्ड जितेंद्र मिश्रा समेत तीन अन्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। साइकिल स्टैंड पर करीब छह युवक शराब पीते मिले थे जिन्हें भगा दिया था। चीफ प्रॉक्टर की रिपोर्ट पर गैरहाजिर मिले गार्ड जितेंद्र मिश्रा और अन्य गार्ड से प्राचार्य ने स्पष्टीकरण मांगा था। मंगलवार को गार्ड जितेंद्र मिश्रा ने सौंपे स्पष्टीकरण में अपने अवकाश पर होने की बात कही। साथ ही प्राचार्य और चीफ प्रॉक्टर पर द्वेष भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा ने कर्मचारी के आरोपों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।