{"_id":"5dd305a18ebc3e54b1219b3a","slug":"education-bareilly-news-bly384599876","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन सिखाता है, आर्मी कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन सिखाता है, आर्मी कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। माउंटेन डिव सिग्नल रेजीमेंट में चल रहे एनसीसी के आर्मी अटैचमेंट कैंप का सोमवार को बरेली ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वेंकटेश शर्मा ने निरीक्षण किया। एनसीसी कैडटों से कहा कि आर्मी यूनिट में रहकर सेना की गतिविधियाें को जानने का आपको मौका मिला जो भविष्य में आपके काम आएगा।
कहा कि अनुशासन में रहकर सेना जैसे गौरवशाली क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाकर देश की सेवा करें। निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने फायरिंग, मैप रीडिंग, बाधा दौड़, ड्रिल संबंधी जरूरी निर्देश दिए। लेफ्टिनेंट कर्नल शिशिर अवस्थी ने बताया कि आर्मी कैंप में फौज के तौर तरीके व अनुशासन सीखने का मौका मिलता है। कैंप 24 नवंबर तक चलेगा। कैंप में बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर के 222 कै डेट प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इस मौके पर सूबेदार मेजर गोपाल सिंह, मेजर एलबी सिंह, लेफ्टिनेंट राजीव अग्रवाल, सूबेदार शिव शंकर सिंह, हवलदार नारायण क्षेत्री आदि मौजूद रहे।
क्रिएटिव कार्यक्रम में पहुंचे 19 कॉलेज के विद्यार्थी
बरेली। खंडेलवाल कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन ने क्रि एटिव युवा उत्सव कार्यक्रम में 19 कॉलेजों के विद्यार्थियों हिस्सा लिया। इसमें कार्ड मेकिंग, बेस्ट आउट, पेंटिग व गायन समेत आदि में भाग लिया। पेपर डिजाइनिंग में सचिन व अमन प्रथम रहे। डेकोरेशन में तुलिका दत्त, शानू गुप्ता व स्वदेश प्रथम रहे। वहीं कार्ड मेकिंग में आरती सिंह, सिंगिंग में अनीता सिंह और डांसिंग में आदित्य शर्मा प्रथम रहे। विजेताओं को संस्था की ओर से घनश्याम दास, सोनाली खंडेलवाल व अनिल कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का रहीं अव्वल
बरेली। वीआरएल राजकीय महिला कॉलेज में सोमवार को सड़क सुरक्षा के संबंध में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बीए तृतीय वर्ष की अनुष्का प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की लावन्या उपाध्याय और तीसरा स्थान एमएससी प्रथम वर्ष की शालिनी शर्मा ने हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा गुप्ता ने किया।