फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

‘गुणवत्ता के साथ विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल भी बनाएं’

Thu, 17 Oct 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी बुधवार को बरेली पहुंचीं। यहां सर्किट हाउस में जेडीई और मंडल के चारों डीआईओएस के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने गुणवत्ता के साथ विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल विकसित करने पर जोर दिया। नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा, अगर शिक्षक या अन्य व्यक्ति किसी काम से अधिकारियों के पास आता है तो उसकी समस्या सुनें और उसे दूर करें।
विज्ञापन

जेडीई डॉ. प्रदीप कुमार ने जिले और मंडल में प्रिंसिपल और शिक्षकों की कमी के आंकड़े प्रस्तुत किए। बताया, 51 जीआईसी में सिर्फ दो में ही प्रिंसिपल हैं। बाकी में प्रभारी बनाए गए हैं। 114 राजकीय हाईस्कूल में 52 में ही प्रिंसिपल हैं। इसके अलावा विज्ञान के शिक्षकों की कमी है। यही हाल अनुदानित कॉलेजों का है। शिक्षक पूरे होेंगे तभी पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो सकेगी। शिक्षामंत्री ने सभी रिकॉर्ड देखकर कहा कि आंकड़े संतोषजनक हैं लेकिन अब भी बहुत सुधार की जरूरत है। आज अधिकारी दबाव में आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं, इसलिए अच्छे माहौल में काम करें और कमजोरों की बात सुनें। निर्देश दिए कि पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए प्रयास करें। जेडीई ने राइजिंग स्टार योजना के बारे में बताया। कहा, अब तक एक हजार छात्र जेडी बरेली की वेबसाइट पर पंजीकरण करा चुके हैं। इस योजना के तहत उनके हुनर को निखारा जाएगा।
विज्ञापन

‘शर्मा या पांडे गुट भूलकर एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताएं’
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों से वार्ता की। कहा, शिक्षक एमएलसी चुनाव में डट जाएं। यह भाजपा का यह चुनाव है, कोई शर्मा या पांडे गुट का चुनाव नहीं है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को जिताएं। उन्होंने वोट बनवाने पर जोर दिया। कहा, वोट होंगे तभी जीत संभव होगी। डॉॅ. ढिल्लो ने शिक्षकों के मुद्दे भी उठाए। बोले, चर्चा हो रही है कि एनपीएस का पैसा शेयर बाजार में लगा दिया गया है। इस भ्रांति को दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने दो बच्चों पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि खत्म करने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, शिक्षक प्रकोष्ठ के महेश चंद्र पांडे, अधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
आल टीचर्स, इंप्लाइज वेलफेयर ने शिक्षामंत्री को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा, 10 फीसदी राशि राष्ट्रीय पेंशन योजना में काटी जा रही है, लेकिन प्रान खातों में इसे प्रदर्शित नहीं किया जा रहा। ज्ञापन देने वालों में मुजाहिद रजा, डॉ. निर्भय, हरदीप सिंह, कमाल खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed