फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बरेली कॉलेज- बदले जाएंगे स्पोर्ट्स इंचार्ज और डीएसडब्ल्यू

Mon, 14 Oct 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। प्राचार्य पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद डॉ. अनुराग मोहन का सोमवार को बरेली कॉलेज में पहला दिन होगा। फिलहाल उनकी प्लानिंग डैमेज कंट्रोल की है। प्राचार्य पद की दावेदार डॉ. पूर्णिमा अनिल को मनाने के लिए डॉ. अनुराग मोहन उन्हें बड़ी बहन मानकर उनका आशीर्वाद लेने की तैयारी में हैं। साथ ही बरेली कॉलेज में स्पोर्ट्स इंचार्ज और डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) के पद पर बदलाव की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय डॉ. अनुराग मोहन पर क्रीड़ा प्रभारी का दायित्व है। अब वह प्राचार्य बन चुके हैं तो यह जिम्मेदारी किसी अन्य शिक्षक को सौंपने की तैयारी है। वहीं, डीएसडब्ल्यू डॉ. राजीव मेहरोत्रा काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। लिहाजा कॉलेज प्रशासन यह प्रभार बदलने की तैयारी कर रहा है। डॉ. अनुराग मोहन का कहना है कि डॉ. पूर्णिमा अनिल को वह हमेशा से बड़ी बहन मानते हैं। वह उनके पास जाकर छोटे भाई के प्राचार्य बनने पर मिठाई और आशीर्वाद मांगेंगे। प्राचार्य पद पर उनकी दावेदारी को भी वह गलत नहीं मानते और उसे इस रिश्ते से अलग बता रहे हैं। वहीं, गणित विभाग में डॉ. आरिफ नदीम और डॉ. पूनम सिंह के बीच चल रहे विवाद पर उन्होंने सोमवार को संयोजक डॉ. नसीम अख्तर से वार्ता करने को कहा है।
विज्ञापन

अनुपस्थित छात्रों के मोबाइल पर पहुंचेगा मेसेज
डॉ. अनुराग ने बताया कि कॉलेज में अनुशासन बनाना और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर उनका फोकस होगा। प्रतिदिन वह स्वयं कक्षाएं चेक करेंगे और जो छात्र-छात्राएं कॉलेज नहीं आएंगे, उनके मोबाइल पर मेसेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान प्राचार्य आज देंगे जवाब
डॉ. अनुराग मोहन को बिना सूचना प्राचार्य पद का चार्ज दिए जाने को लेकर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने निवर्तमान प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा को नोटिस दिया है। नोटिस में दिया गया तीन दिन का समय सोमवार को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed