{"_id":"5d9265328ebc3e93c02b0ab0","slug":"education-bareilly-news-bly3782927144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी प्रवेश परीक्षा के 10 अक्तूबर तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के 10 अक्तूबर तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी की सिनॉप्सिस और फीस जमा करने का सोमवार को अंतिम दिन था। इसके चलते पूरे दिन अफरातफरी मची रही। वहीं, पीएचडी में प्रवेश परीक्षा के लिए सोमवार को आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी गई है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 11 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया था। सोमवार 30 सितंबर इसकी अंतिम थी, जिसे बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दिया गया है। सोमवार को अंतिम दिन तक करीब 4300 छात्र-छात्राओं की फीस जमा हुई और करीब पांच हजार ने अब तक इसके लिए पंजीकरण कराया है। वहीं, सोमवार को पूर्व में पीएचडी में छात्र-छात्राओं को सिनॉप्सिस और फीस जमा करने की अंतिम तिथि थी। अंतिम होने के चलते सोमवार को विश्वविद्यालय के तमाम विभागों में अफरा-तफरी का माहौल था। पूरे दिन छात्र-छात्राएं अपने गाइड के पास पहुंचकर सिनॉप्सिस में संसोधन कराते रहे। वहीं, बैंक में फीस जमा होने का समय सिर्फ चार बजे तक ही था। सछास पदाधिकारी फैज खान ने बताया कि इसके चलते कुछ छात्र-छात्राओं को परेशान भी होना पड़ा क्योंकि उन्हें समय की जानकारी नहीं थी।