{"_id":"5d9265338ebc3e013b2859af","slug":"education-bareilly-news-bly3782587195","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार लखनऊ से बोर्ड परीक्षा केंद्रों की होगी लाइव मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार लखनऊ से बोर्ड परीक्षा केंद्रों की होगी लाइव मॉनिटरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से नकल पर काफी हद तक लगाम लग गई। इस बार शासन और कड़े इंतजाम करने जा रहा है। प्रत्येक केंद्रों के सीसीटीवी फुटेेज को शासन स्तर पर लाइव देखा जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर के साथ राउटर भी लगाने की कवायद हो रही है। ताकि वेब कॉस्टिंग के जरिये केंद्रों के लाइव फुटेज देखे जा सकें। वहीं शासन ने आधारभूत सुविधाओं का डाटा अपलोड करने के लिए तिथि भी 20 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है।
इन दिनों शासन कॉलेजों से आधारभूत सुविधाओं का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करा रहा है। जिले में 412 कॉलेज हैं जिनमें अधिकतर ने डाटा अपलोड कर दिया है। कार्यवाहक डीआईओएस मन भरन राम राजभर ने बताया कि शासन ने डाटा अपलोड करने के लिए 20 सितंबर से तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है। कॉलेजों को सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर के साथ इस बार राउटर भी लगाने होंगे। शासन की मंशा है कि प्रत्येक केंद्र की लखनऊ से ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो।