फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

मॉनिटर ने निकाली खुंदक, छात्र को क्लास टीचर से पिटवाया

Tue, 10 Sep 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। शहर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में दसवीं में पढ़ने वाले छात्र को पांच दिन पहले क्लास टीचर और मॉनिटर ने पीट दिया जिसकी वजह से उसके कान से खून निकल आया। पिता को आश्वासन देने के बाद भी प्रधानाचार्य ने कार्रवाई नहीं की तो सोमवार को वह अपने बेटे के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चंदपुर बिचपुरी में रहने वाले हरिओम मौर्या ने सोमवार को एसपी क्राइम को बताया कि उनका बेटा सुमित बारादरी थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में दसवीं कक्षा का छात्र है। तीन सितंबर को वह कॉलेज गया था लेकिन फिर भी मॉनिटर ने उसकी गैरहाजिरी लगा दी। चार सितंबर को इसी बात की चुगली उसने क्लास टीचर से की और इसके बाद क्लास टीचर ने मॉनीटर के साथ मिलकर उनके बेटे को बुरी तरह पीटा। उसके कान से खून बहने लगा था और कई जगह चोट लगी। प्रधानाचार्य अब तक उन्हें दिलासा दे रहे थे कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी मगर अब तक कार्रवाई नहीं की गई। एसपी क्राइम ने बारादरी थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीबीगंज के कॉलेज में अभिभावक से मारपीट
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने थाना सीबीगंज में इलाके के ही एक इंटर कॉलेज के संस्थापक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि उनका बेटा पवन इस कॉलेज में पढ़ाई करता है। वह अपनी बेटी के साथ उसकी फीस की जानकारी लेने वहां गए थे। इसी दौरान संस्थापक ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। जब उनकी बेटी ने उनसे इसकी वीडियो बनानी शुरू की तो वे पीछे हटे। प्रशांत ने कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह ने बताया कि फीस को लेकर बहस हुई थी, मारपीट का मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed