फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को सेवानिवृत्त शिक्षक पढ़ाएंगे

Tue, 10 Sep 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को अब सेवानिवृत्त शिक्षक पढ़ाएंगे। जसोली प्राइमरी स्कूल में ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कैंप सोमवार को पूरा हुआ। आखिरी दिन जिला समन्वयक मधुबाला सिंह और मास्टर ट्रेनर सौरभ बाजपेयी, सारिका सक्सेना, पारुल मिश्रा, प्रशांत और एबीआरसी दुर्गेश ने प्रशिक्षण के संबंध में बच्चों को पढ़ाने का तरीका और उनके साथ व्यवहार आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएसए तनुजा त्रिपाठी के निर्देशन में 28 अगस्त को शुरू हुआ था। ट्रेनर्स ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त शिक्षकों को सौंपी गई है। इसके बदले उन्हें चार हजार रुपये का मानदेय और पढ़ाने के लिए अलग से स्टेशनरी मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान सहायक वित्त और लेखाधिकारी मोहन स्वरूप ने भी प्रशिक्षण कैंप में प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री हरीश बाबू शर्मा ने शिक्षक साथियों को शिक्षा से दूर हो रहे बच्चों को फिर से मुख्यधारा में शामिल करने में सहयोग के प्रति प्रोत्साहित किया। इसके बाद आउट ऑफ स्कूल बच्चों को किताबों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed