{"_id":"5d6d85cb8ebc3e93d76c3457","slug":"education-bareilly-news-bly3745740113","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 टॉपर्स को मिले गोल्ड मेडल, 105 को डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 टॉपर्स को मिले गोल्ड मेडल, 105 को डिग्री
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह सोमवार को संपन्न हो गया। भव्य समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती ने 84 टॉपर्स को गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए। इसके अलावा 11 पीएचडी समेत 105 डिग्री प्रदान की गईं। मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस बार भी अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में सबसे पहले बीए के टॉपर्स को मेडल प्रदान किए गए।
दीक्षांत समारोह से पहले राज्यपाल और स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मनोरमा महिला छात्रावास, गुरुकुल वाटिका (ओपन क्लास), लाइब्रेरी का कंप्यूटराइजेशन और पांचाल संग्रहालय में पं. सुरेंद्र नाथ मिश्र बीथिका का उद्घाटन किया। इसके बाद शोभायात्रा समारोह स्थल पर पहुंची। इसमें कुलसचिव, कुलपति, कार्य परिषद, विद्या परिषद, संकायाध्यक्ष, राज्यपाल और मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती और कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। कुलपति ने सभी छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की और फिर कुलाधिपति एवं राज्यपाल ने उन्हें दीक्षा दी। कैंपस की छात्राओं ने विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया। संस्कृत महाविद्यालय, चोटीपुरा मुरादाबाद की छात्राओं ने राष्ट्रगीत और स्वागतगीत की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रो. एके जैतली, प्रो. एसके सक्सेना, प्रो. बीआर कुकरेती, प्रो. बृजेश त्रिपाठी, प्रो. श्याम बिहारीलाल, डॉ. एके सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। राज्यपाल के आने के बाद कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने किया। उससे पूर्व डॉ. आभा त्रिवेदी, डॉ. प्रवीन तिवारी, राहुल अवस्थी ने मंच की व्यवस्था संभाली। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने भविष्य की शिक्षा योजना और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सुरक्षा व्यवस्था में विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा का सहयोग रहा।
चौथी तक बच्चों पर ज्यादा दें ध्यान : राज्यपाल
इस बार के दीक्षांत समारोह में प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि इन बच्चों को शहर देखने और टूर के मौके नहीं मिल पाते। इसलिए ही इन बच्चों को यहां बुलवाया है। दूसरा कारण ये है कि बच्चे दीक्षांत को देखकर प्रेरणा ले सकें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि चौथी कक्षा तक बच्चों पर विशेष ध्यान दें। यह उनकी सबसे ज्यादा सीखने की उम्र होती है। उन्होंने बच्चों को एक-एक पुस्तक और फल भेंट किए। शिक्षकों से कहा कि इन पुस्तकों को लाइब्रेरी में शामिल कर बारी-बारी से बच्चों को पढ़ने को दें।
विज्ञापन
डिग्री लेने के लिए कई स्टूडेंट्स नहीं आए
डिग्री पाकर दीक्षा लेने में अधिकांश छात्र-छात्राओं ने रुचि नहीं दिखाई। गोल्ड मेडल के 85 छात्र-छात्राओं के अलावा पीएचडी के 20 समेत 412 अन्य विद्यार्थियों को डिग्री देने के लिए बुलाया गया था। डिग्री के प्रशासनिक अधिकारी जहीर अहमद ने बताया कि इनमें से 11 पीएचडी समेत सिर्फ 105 छात्र-छात्राएं ही पहुंचे। वहीं, गोल्ड मेडल लेने को भी 84 छात्र-छात्राएं पहुंचे।
भटकते रहे छात्रनेता
राज्यपाल से मिलने को विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्र सभा समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी विश्वविद्यालय कैंपस में भटकते रहे। इनमें से कुछ ने पूर्व में ही राज्यपाल से मिलने की अनुमति मांगी थी। न तो किसी को अनुमति मिली और न ही किसी को मिलने दिया गया।
त्रिशूल पर भाजपाइयों ने किया राज्यपाल का स्वागत
भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा और जिले के विधायकों ने त्रिशूल एयरपोर्ट पर राज्यपाल का किया। राज्यपाल ने उन लोगों से परिचय भी लिया। इस दौरान मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. अरुण कुमार, बहोरन लाल मौर्य समेत कुछ भाजपा नेता मौजूद रहे।
इन्हें मिले गोल्ड मेडल
बीए- ऋर्चा वर्मा, बीबीए वृंदा अग्रवाल, बीसीए- कोमल शर्मा, बीकॉम- वंशिका सपरा, बीकॉम कंप्यूटर- रविंद्र सिंह, बीकॉम फाइनेंस- मुस्कान अग्रवाल, बीकॉम फाइनेंसियल सर्विसेज- रिमशा परवीन, बीकॉम ऑनर्स- ऋचा कोचर, बीएड कैंपस- शिवनंदन सिंह, बीएचएमसीटी- अंकित कुमार, बी लिब- महनाज, बी फार्मा- शिवानी वैश, बीएससी- मयंक सक्सेना, बीएससी एग्रीकल्चर- उमरा रहमानी, बीएसी बायोटेक्नोलॉली- दिव्यांशी वर्मा, बीएससी कंप्यूटर- हुमैरा, बीएससी ऑनर्स- अंशू शहजाद, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी- इकरा परवीन, बीटेक सीएसआईटी- स्मोही केसरवानी, बीटेक ईसी- शिवांग मिश्रा, बीटेक ईआई- आयुषी शर्मा, बीटेक सीएच- योगेश कुशवाह, बीटेक ईई- देवेश श्रीवास्तव, बीटेक एमई- रणवीर सिंह, एलएलबी थ्री ईयर- जागृति रस्तोगी, एलएलबी फाइव ईयर- स्वीटी देशवाल, एलएलएम- ओशीन दीक्षित, एमडीएस- प्रतीक भाटिया, एमए एनशिएंट हिस्ट्री एंड कल्चर- धनंजय कुमार, एमए एप्लाइड एंड रीजनल इकनॉमिक्स- दुष्यंत गिरि, एमए एप्लाइड इंग्लिश- अक्सा रहमान, एमए एप्लाइड क्लीनिकल साइकोलॉजी- मोहित कुमार, एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग- सईद सना, एमए इकनॉमिक्स- गुरप्रीत कौर, एम एजुकेशन- हरिमोहन वर्मा, एमए इंग्लिश- दक्षता अरोरा, एमए जियोग्राफी- शालिनी यादव, एमए हिंदी- आर्णा तिवारी, एमए हिस्ट्री- सचिन यादव, एमए होमसाइंस- ताहिरा खानम, एमए मैथमेटिक्स- अंशुल दत्त, एमए मिलिट्री स्टडीज- कोमल, एमए म्यूजिक- दिशा द्विवेदी, एमए पर्सियन- मो. हारून, एमए फिलोसॉफी- शमीउद्दीन, एमए पोलिटिकल साइंस- अंजुम साबिया, एमए साइकोलॉजी- आंचल ढिल्लो, एमए संस्कृत- अर्चना राठौर, एमए सोशियोलॉजी- तरुण पाल, एमए उर्दू- नोशीन, एमबीए जनरल- राशी मिश्रा, एमबीए मार्केटिंग- शिवांगी गुप्ता, एमबीए पार्ट टाइम- हेमंत कुमार, एमबीबीएस- सारा रॉबर्ट्स ओआर, एमसीए- अपराजिता श्रीवास्तव, एम कॉम- अनुभा सक्सेना, एमडी/एमएस- डॉ. अभिलाषा गुप्ता, एमएड- गीता बत्रा, एमएड कैंपस- निशात अंजुम, एमएचएम प्रज्ञा सिंह, एमलिब- नुपुर वालिया, एमएससी एनीमल साइंस (जूलॉजी)- श्रुति श्री, एमएससी एप्लाइड कैमिस्ट्री- पूजा दास, एमएससी एप्लाइड मैथमेटिक्स- निशा खानम, एमएससी एप्लाइड फिजिक्स- उज्ज्वल गुप्ता, एमएससी बॉटनी- पूर्णिमा सिंह, एमएससी केमिस्ट्री- ऊषा, एमएससी एंनवायरमेंटल साइंस- प्रियंका सिंह, एमएससी होमसाइंस (फूड एंड न्यूट्रीशिएंस)- सबा नूर, एमएससी होमसाइंस (ह्यूमन डेवलपमेंट)- साक्षी सक्सेना, एमएससी फिजिक्स- अदिति सक्सेना, एमएससी प्लांट साइंस (बॉटनी) इकरा फारुखी, एमएससी स्टेटिक्स- प्रिया सिंह, एमएससी जूलॉजी- सफिया अहसान, एमएससी एग्रीकच्रल एग्रोनॉमी- रिंकू सिंह पाल, एमएससी एग्रीकल्चरल इकनॉमिक्स- अजीत कुमार, एमएससी एग्रीकल्चरल हार्टिकल्चर- अमित कुमार, एमएससी होमसाइंस जनरल- आरती कुमारी, एमएससी इंडस्ट्रिल कैमिस्ट्री- पूर्णिमा राजपूत, एमएससी मैथमेटिक्स- आकाश कुमार, एमएससी मिलिट्री स्टडीज- विनोद कुमार रौतेला, बीएससी होमसाइंस- सौम्या खन्ना, बीएड कॉलेज- पावस तलवार और एमफार्मा में मोनिका सक्सेना को गोल्ड मेडल दिए गए।