{"_id":"5d6c1dba8ebc3e013d6509c9","slug":"education-bareilly-news-bly374474531","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह आज, विश्वविद्यालय में हुआ फाइनल रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह आज, विश्वविद्यालय में हुआ फाइनल रिहर्सल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सोमवार को सुबह 10.30 बजे विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी सोमवार को ही पहुंचेंगे। स्वामी चिदानंद सरस्वती सुबह चार बजे बरेली जंक्शन और राज्यपाल सुबह 10.20 बजे त्रिशूल हवाईअड्डे पर पहुंचेंगी। दीक्षांत समारोह में 85 टॉपर्स को मुख्य अतिथि गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करेंगे। वहीं, 20 पीएचडी एवं 80 अन्य कोर्स के छात्र-छात्राओं को भी दीक्षा दी जाएगी।
आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल के साथ मीटिंग कर तैयारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम स्थल पर रविवार को रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा। कार्यक्रम स्थल पर मंच संचालन, विश्वविद्यालय के कुलगीत, वंदेमातरम् आदि के प्रस्तुतीकरण कर रिहर्सल किया गया। शोभायात्रा का भी रिहर्सल किया गया। शोभायात्रा के आते समय सबसे आगे कुलसचिव होंगी और सबसे पीछे राज्यपाल होंगी। जाते समय राज्यपाल आगे होंगी और कुलसचिव पीछे। उनके पीछे कार्य परिषद, विद्या परिषद, संकाय अध्यक्ष, कुलपति एवं अन्य शिक्षक शामिल होंगे। वाटरप्रूफ पंडाल में सात हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शाम को राज्यपाल का सुरक्षा दस्ता भी विश्वविद्यालय पहुंच गया और उसने सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। वहीं, स्वामी चिदानंद सरस्वती के शिष्य भी देर रात विश्वविद्यालय पहुंच गए। देर रात तक समारोह स्थल को सजाने संवारने का काम चलता रहा।
गेट नंबर तीन से मिलेगा प्रवेश
दीक्षांत समारोह के लिए वीआईपी एक नंबर गेट से, स्टाफ दो नंबर गेट से और अन्य लोग गेट नंबर तीन से प्रवेश कर सकेंगे। वीआईपी की पार्किंग ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के पीछे बनाई गई है। कालोनी की ओर से आने वालों की पार्किंग रजिस्ट्रार आवास के पीछे और अन्य लोगों की पार्किंग गेट नंबर तीन की ओर बनाई गई है।
विज्ञापन
दिशा-निर्देश
- काले कपड़ों में किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
- वीआईपी के गनर वाहन में ही रहेंगे।
- बिना निमंत्रण पत्र समारोह में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- हैंडबैग, ब्रीफकेस या कैमरा अंदर ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
इनका होगा उद्घाटन
दीक्षांत समारोह के दौरान ही विश्वविद्यालय में पौधरोपण कराया जाएगा। इसके अलावा कई साल से निर्माणाधीन मनोरमा महिला छात्रावास, गुरुकुल वाटिका (ओपन क्लास), लाइब्रेरी का कंप्यूटराइजेशन और पांचाल संग्रहालय में पं. सुरेंद्र नाथ मिश्र बीथिका का उद्घाटन होगा।
निर्मल गंगा की थीम पर बनेगी विशाल रंगोली
मंच के सामने निर्मल गंगा की थीम पर 40 गुणा 24 फुट की रंगोली बनाई जाएगी। इस रंगोली को बनाने की जिम्मेदारी साहू राम महिला महाविद्यालय में कला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गीता अग्रवाल को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इस रंगोली को बनाने में 20 शिक्षक और छात्राओं की टीम लगेगी, करीब दो क्विंटल रंग प्रयोग होगा और बनाने में चार घंटे से ज्यादा का समय लगेगा।