फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

सुबह-सुबह स्कूल की दौड़, दोपहर को जाम में फंसकर बहाया पसीना

Thu, 29 Aug 2019 03:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। शासन की नई गाइडलाइन के विरोध में निजी स्कूल बस संचालक बुधवार को हड़ताल पर रहे। इसका खामियाजा अभिभावकों को उठाना पड़ा और बच्चों को लेकर सुबह-सुबह खुद स्कूलों की दौड़ लगानी पड़ी। दोपहर को छुट्टी के वक्त भी तमाम अभिभावक स्कूलों के बाहर बच्चों के इंतजार में पसीना बहाते नजर आए। सड़कों पर दुपहिया वाहनों के साथ कारों की भीड़ बढ़ने की वजह से चौराहों पर जाम भी लगा। बच्चों को लेकर लौट रहे लोग इसमें भी फंसे रहे।
विज्ञापन

स्कूल वाहन वेलफेयर एसोसिएशन की हड़ताल का बुधवार को पहला दिन था। मंगलवार को अभिभावक संघ ने उनके साथ बैठक करके मामला सुलझाने का प्रयास किया था लेकिन बैठक बेनतीजा रही थी। बुधवार को स्कूल वैन और बसें बच्चों को लेने उनके घर नहीं पहुंचीं। अभिभावकों को सुबह जल्दी उठकर खुद ही बच्चों के साथ उनके स्कूल तक दौड़ लगानी पड़ी। कुछ अभिभावक बाइक पर चार-चार बच्चों को लादकर स्कूल ले जाते दिखे। उन्हें अन्य कामों को छोड़कर बच्चों को स्कूल पहुंचाना पड़ा। हड़ताल के चलते तमाम अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं पहुंचा सके, जिसके चलते बुधवार को स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम रही। वहीं, कुछ स्कूलों ने अभिभावकों की समस्या को देखकर बुधवार को कुछ विलंब होने पर भी अंदर आने की अनुमति दी।
विज्ञापन

अभिभावक जब अपने वाहनों से बच्चों को स्कूल लेकर पहुंचे तो रोजाना की अपेक्षा वाहनों की संख्या भी बढ़ गई। इसके चलते सुबह और दोपहर, दोनों ही समय स्कूल और उनके आसपास जाम की स्थिति बनी रही। इसमें दोपहर में जाम में फंसने पर गर्मी के चलते बच्चों और अभिभावकों को खासा परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत नहीं मिली तो बढ़ेगा किराया
शासन ने नए नियम के तहत स्कूल के स्वामित्व वाली बस को 15 साल और निजी बस को 10 साल तक चलाने की अनुमति दी है। निजी स्कूल वाहन संचालक इसके विरोध में हैं। बस संचालकों का कहना है कि इससे उन पर काफी लोड बढ़ जाएगा। अगर यह नियम वापस नहीं हुआ तो उन लोगों को मजबूरन किराया बढ़ाना पड़ेगा।

एक हजार से ज्यादा स्कूल वाहन नहीं चले
हड़ताल के चलते बुधवार को जिले में करीब एक हजार स्कूल वाहन बंद रहे। इनमें करीब 400 अनुबंधित स्कूल बसें, 500 से अधिक वैन या अन्य चार पहिया छोटे वाहन हैं। इनका संचालन बंद रहने से पद्मावती एकेडमी, बीबीएल, एसआर इंटरनेशनल, राधा माधव, एलबीएसआईएमटी, जिंगल बेल्स, माधव राव सिंधिया, सेंट मारिया गौरेटी इंटर कॉलेज, हार्टमन कॉलेज, बिशप कोनरॉड, महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय, केसीएमटी, सोबती इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे प्रभावित हुए। वहीं, विद्या भवन पब्लिक स्कूल में बुधवार को छुट्टी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed