फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

मूल्यांकन चैलेंज करने को मिला एक और मौका

Tue, 27 Aug 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने चैलेंज मूल्यांकन के लिए छात्र-छात्राओं को आवेदन का एक और मौका दिया है। आवेदन आज 27 अगस्त से पांच सितंबर तक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 की मुख्य परीक्षा में चैलेंज मूल्यांकन के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 10 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी। सोमवार को विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को 27 अगस्त से पांच सितंबर तक मूल्यांकन को चैलेंज करने का एक और मौका दिया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह के मुताबिक चैलेंज के दौरान उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन पूर्व मूल्यांकनकर्ता के अलावा कुलपति की ओर से नामित दो अन्य मूल्यांकन कर्ताओं से कराया जाएगा। दोनों मूल्यांकनकर्ता द्वारा दिए गए अंकों का औसत लिया जाएगा। इस दौरान पूर्व में मिले अंक और चैलेंज मूल्यांकन में मिले अंक में 15 प्रतिशत से कम अंतर पाया गया तो अंकों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। यह अंतर 15 प्रतिशत से अधिक होने पर पहले मिले अंकों को चैलेंज मूल्यांकन में मिले अंकों के औसत से बदल दिया जाएगा। आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं को प्रति प्रश्नपत्र दो हजार रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। मूल्यांकन चैलेंज में अगर छात्र-छात्रा के नंबर बदले गए तो 500 रुपये की कटौती करके शेष धनराशि वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed