फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

इंटीग्रेटेड एमबीए शुरू करेगा रुहेलखंड विश्वविद्यालय

Tue, 27 Aug 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय अगले सत्र से इंटीग्रेटेड एमबीए शुरू करने की तैयारी में है। इसमें बीबीए और एमबीए कोर्स की एक साथ पढ़ाई होगी। पहले दोनों कोर्स करने में पांच साल का समय लगता था लेकिन इंटीग्रेटेड एमबीए चार साल का होगा। इससे छात्र-छात्राओं का एक साल का समय बचेगा।
विज्ञापन

अगले शैक्षिक सत्र से शिक्षक बनने के लिए चार वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसी तर्ज पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय इंटीग्रेटेड एमबीए शुरू करने की तैयारी में हैं। इस पर काम शुरू किया जा चुका है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के डीन प्रो. पीबी सिंह ने बताया कि इस समय बीबीए करने में तीन साल और फिर एमबीए करने में दो साल का समय लगता है। यानी कोई भी छात्र-छात्रा एमबीए करने के लिए पांच साल का समय खर्च करता है। इंटीग्रेटेड एमबीए ऐसा कोर्स होगा, जिसमें बीबीए और एमबीए, दोनों ही कोर्स की पढ़ाई चार साल में कराई जाएगी। इससे छात्र-छात्राओं का एक साल का समय भी बचेगा। उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड एमबीए का कोर्स तैयार करने के साथ ही अन्य औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं। आगामी शैक्षिक सत्र 2020-2021 से इसे शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed