फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

दीक्षांत समारोह : काले कपड़ों में आए तो नहीं मिलेगी विश्वविद्यालय में एंट्री

Wed, 21 Aug 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। दो सितंबर को होने वाले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया गया है। छात्रों को सफेद शर्ट, गहरी नीली, ग्रे या ब्राउन पैंट और छात्राओं को सफेद कुर्ता, गहरी नीली, ग्रे या ब्राउन सलवार अथवा रंगीन बॉर्डर की साड़ी में कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश मिलेगा। काले कपड़ों में कोई भी समारोह स्थल पर नहीं पहुंच सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति (राज्यपाल) आनंदी बेन पटेल करेंगी और मुख्य अतिथि भारतीय शोध प्रतिष्ठान, ऋषिकेश के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एके जैतली की ओर से आयोजन में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। आयोजन में छात्र-छात्राओं को माता-पिता अथवा पति-पत्नी को ही लाने की अनुमति दी जाएगी। सभी को पास दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा। यह पास डीएसडब्ल्यू कार्यालय से 31 अगस्त और एक सितंबर को प्राप्त किए जा सकते हैं। इस बार का आयोजन रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में गर्ल्स हॉस्टल के सामने खाली पड़े ग्राउंड में होगा, जिसको लेकर तेजी से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

नहीं दिखेंगे राजनीतिक चेहरे
विश्वविद्यालय के पूर्व में हुए दीक्षांत समारोहों में तमाम राजनीतिक चेहरों को प्रमुखता से बुलाया जाता रहा है। पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था, लेकिन इस बार विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह में राजनीतिक चेहरों से परहेज किया है। मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी चिदानंद सरस्वती को बुलाए जाने के पीछे माना जा रहा है कि छात्र-छात्राएं दीक्षांत से अध्यात्म का मंत्र लेकर जीवन के रास्ते पर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर्स की सूची जारी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए 82 छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी गई है। इनमें से एक छात्र को लेकर आपत्ति थी, जिसे दूर कर लिया गया है। दीक्षांत समारोह से पूर्व अगर किसी अन्य कोर्स का रिजल्ट घोषित हुआ तो उसके टॉपर्स भी इसमें शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed