फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

एलएलबी- आरक्षण की उम्मीद लगाए गरीब सवर्णों को झटका

Tue, 13 Aug 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। एलएलबी में गरीब सवर्ण आरक्षण (ईडब्ल्यूएस) की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जोर का झटका दिया है। कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर का हवाला देकर बार काउंसिल ने ईडब्ल्यूएस कोटे की सीटें बढ़ाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को आदेश जारी किया था। इसके बाद ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन और नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजूकेशन से संचालित प्रोफेशनल कोर्स समेत अन्य कोर्स में इसे लागू कर दिया गया। मौजूदा सत्र के लिए छात्र-छात्राओं के एडमिशन भी कर लिए गए। मगर एलएलबी में गरीब सवर्ण आरक्षण कोटा लागू होगा या नहीं, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। छात्र-छात्राएं उम्मीदें लगाए बैठे रहे, लेकिन बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया है। काउंसिल की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को भेजे पत्र में गरीब सवर्ण आरक्षण लागू करने के लिए सीटें बढ़ाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। काउंसिल का कहना है कि पूरे देश इस समय एलएलबी की शिक्षा को लेकर जो ढांचा मौजूद है, वह और सीटें बढ़ाने के योग्य नहीं है। ऐसे में सीटें बढ़ाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed