फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

नहीं भरीं बीएलएड की सीटें, तीसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Sun, 04 Aug 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। दो चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद बीएलएड की सीटें नहीं भर सकी हैं। इसके चलते रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तीसरे चरण का काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 36 डिग्री कॉलेजों में बीएलएड पाठ्यक्रम संचालित होता है, जिनमें 1900 सीटें हैं। इन सीटों पर एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय दो बार काउंसलिंग कर चुका है। पहले चरण में 750 और दूसरे चरण में 445 छात्र-छात्राओं एडमिशन लिया। अब 705 सीटें खाली बची हैं, जिनके लिए तीसरे चरण का काउंसलिंग शेड्यूल घोषित किया गया है। इसके तहत आठ अगस्त 1-2900 रैंक तक छूटे हुए और 2901-3450 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके बाद नौ अगस्त को 3451-4010 रैंक के अभ्यर्थियों को एडमिशन का मौका मिलेगा। यह काउंसलिंग रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबल टेनिस हॉल में होगी। अभ्यर्थियों को वित्त अधिकारी महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नाम से बने 300 रुपये के ड्राफ्ट के साथ सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने बीएलएड पाठ्यक्रम संचालित करने वाले डिग्री कॉलेजों से पांच अगस्त तक खाली सीटों का ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed