फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

स्नातक-परास्नातक में एडमिशन का एक और मौका

Sun, 04 Aug 2019 07:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
education
बरेली। ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बावजूद एडमिशन से चूके अभ्यर्थियों को रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। महाविद्यालय ऐसे अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर मेरिट बनाकर पांच अगस्त तक एडमिशन ले सकेंगे। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण कराकर फीस नहीं जमा की है, उन्हें तीन अगस्त फीस जमा करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 जुलाई तक मौका दिया था। मगर बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिनों में विवाद हो गया, जिसके चलते तीन दिन काउंसलिंग बंद रही। इसके चलते बरेली कॉलेज ने एडमिशन के लिए एक मौका और देने की मांग की थी। इस पर विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को सभी कॉलेजों को एडमिशन प्रक्रिया के लिए पांच अगस्त तक समय बढ़ा दिया है। इस प्रक्रिया में उन्हीं अभ्यर्थियों को एडमिशन मिलेगा, जिन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर उसकी फीस जमा की है। अगर कोई अभ्यर्थी ऐसा है, जिसने पंजीकरण कराया है लेकिन फीस नहीं जमा की है तो वे तीन अगस्त तक फीस जमा करके पांच अगस्त तक एडमिशन ले सकेंगे।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज में ग्रेवांस सेल पर ताला, भटके छात्र-छात्राएं
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 31 जुलाई को एडमिशन प्रक्रिया बंद कर दी थी। इसके बावजूद बरेली कॉलेज में एडमिशन तिथि बढ़ने की उम्मीद में बृहस्पतिवार को भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। एलएलबी को छोड़कर अन्य कोर्स में एडमिशन किए गए। इस दौरान सेमिनार हॉल में बनाए गए ग्रेवांस सेल पर ताला लगा था, जिसके चलते जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं कॉलेज में भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed