{"_id":"5d3b4e898ebc3e6caa3bb296","slug":"education-bareilly-news-bly3701537149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में 37 हजार अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में 37 हजार अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दूसरे चरण में एडमिशन के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन तक 37 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। अब 31 जुलाई तक इनकी एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
स्नातक-परास्नातक में बिना प्रवेश परीक्षा वाले कोर्स के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पहली बार आठ अप्रैल को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। मगर तमाम सीटें खाली रहने के चलते 21 जुलाई से दोबारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई। शुक्रवार 26 जुलाई को इसका अंतिम दिन था। इस दौरान शाम तक 37 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करके अपनी फीस जमा की है। आज 27 जुलाई शनिवार तक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट संबंधित महाविद्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद महाविद्यालय 31 जुलाई तक फॉर्म ऑनलाइन दर्ज करने के साथ ही मेरिट तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे।