फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

खाली रह गईं 55 हजार से ज्यादा सीटें अभ्यर्थियों को मिला एक और मौका

Tue, 16 Jul 2019 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। स्नातक और परास्नातक में एडमिशन की सोमवार को अंतिम तिथि थी। मगर 55 हजार से ज्यादा सीटें खाली रह गईं। इसको देखते हुए स्नातक, परास्नातक प्रथम वर्ष (प्रवेश परीक्षा वाले पाठ्यक्रम छोड़कर) और स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम में 17-19 जुलाई तक एडमिशन का एक और मौका दिया। मगर यह मौका उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जो रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2019-20 में संस्थागत प्रवेश के लिए आठ अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए थे। इसके बाद 29 जून से मेरिट लिस्ट जारी कर एडमिशन शुरू कर दिए थे। सोमवार 15 जुलाई को एडमिशन प्रक्रिया का अंतिम दिन था। मगर विश्वविद्यालय से संबद्ध 500 से ज्यादा कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष की एक लाख 60 हजार 555 सीटों में सिर्फ एक लाख पांच हजार 476 ही भरी जा सकीं। इसको देखते हुए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यर्थियों को एडमिशन का एक और मौका दिया है। यह अभ्यर्थी 17-19 जुलाई तक महाविद्यालय जाकर अपना पंजीकरण फार्म ऑनलाइन करा सकेंगे। इसके बाद 21 जुलाई तक डिग्री कॉलेज इनकी मेरिट लिस्ट जारी करेंगे और 24 जुलाई तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन


इन कोर्स में मिला मौका
बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष, बीबीए, बीसीए, बीलिब और एलएलबी समेत बिना प्रवेश परीक्षा वाले पाठ्यक्रम।

बीएलएड में हुए 232 एडमिशन
बरेली। बीएलएड में प्रवेश प्रक्रिया भी तेजी नहीं पकड़ पा रही है। सोमवार को 751-1200 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 232 ने ही एडमिशन लिया है। इससे पहले 322 अभ्यर्थी एडमिशन ले चुके हैं। बता दें कि बीएलएड के 36 कॉलेजों में 1850 सीटों के लिए यह काउंसलिंग चल रही है, मगर एडमिशन की रफ्तार अभी काफी कम है। इसके चलते तमाम सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलएम की काउंसलिंग 19 जुलाई को
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलएम की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 19 जुलाई को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम के टेबल टेनिस हॉल में इनकी काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी के नाम 300 रुपये का ड्राफ्ट बनवाकर ले जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed