{"_id":"5d2a401c8ebc3e6d03542359","slug":"education-bareilly-news-bly3684874184","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूड़ डिग्री कॉलेज में 11 साल बाद प्रबंध समिति के चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूड़ डिग्री कॉलेज में 11 साल बाद प्रबंध समिति के चुनाव की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्राचार्य के रिटायर होने के बाद आर्य कन्या महाविद्यालय भूड़ में 11 साल बाद प्रबंध समिति का चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव 25 अगस्त को होंगे, जिसके लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. आलोक श्रीवास्तव को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
आर्य कन्या महाविद्यालय भूड़ में वर्ष 2008 के बाद प्रबंध समिति के चुनाव नहीं कराए गए हैं। इसको लेकर यहां लंबे समय से विवाद चल रहा है। हाल ही में रिटायर हुईं प्राचार्य डॉ. कुहू दत्तगुप्त और संचालन समिति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों तो मामला शासन तक पहुंच गया। प्राचार्य डॉ. कुहू दत्तगुप्त ने मानसिक प्रताड़ना समेत तमाम आरोप लगाकर शिकायत की, वहीं आर्य समाज भूड़ के सचिव योगेश कुमार ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। मामले की जांच रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. एके जैतली और प्रो. आलोक श्रीवास्तव की कमेटी ने की। जांच पूरी होने के बाद उन्होंने कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव कराने की संस्तुति कर दी। इसके बाद प्रो. आलोक श्रीवास्तव को चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बना दिया गया। वहीं प्राचार्य डॉ. कुहू दत्तगुप्त 30 जून को रिटायर हो गईं तो डॉ. सुनीता जोशी को कार्यवाहक प्राचार्य बना दिया गया। इसके साथ ही संचालन समिति की ओर से 25 अगस्त को चुनाव कराने का विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है।