{"_id":"5d239dfd8ebc3e6cc17ca2f9","slug":"education-bareilly-news-bly367814638","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई से भरे जाएंगे इंप्रूवमेंट परीक्षा के फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई से भरे जाएंगे इंप्रूवमेंट परीक्षा के फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इंप्रूवमेंट परीक्षा के फार्म 15 जुलाई से भरे जाएंगे। इसमें खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान में नॉट क्लीयर्ड रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जाएगा। फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है।
मुख्य परीक्षा 2019 और वर्ष 2018 में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान में नॉट क्लीयर्ड वाले अभ्यर्थियों के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इंप्रूवमेंट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। यह अभ्यर्थी 15 जुलाई से 825 रुपये फीस जमा करके विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों की मार्कशीट की कॉपी भी अपलोड करनी होगी। मार्कशीट न होने की स्थिति में इंटरनेट की मार्कशीट से भी आवेदन किया जा सकता है। फार्म भरने और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। भरे गए परीक्षा फार्म छह अगस्त तक संबंधित महाविद्यालय में जमा किए जाएंगे। विश्वविद्यालय आठ अगस्त तक फार्म को ऑनलाइन अनुमोदित कर नौ अगस्त तक विश्वविद्यालय में जमा कर सकेंगे।