फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

मूल्यांकन से हैं असंतुष्ट तो दस जुलाई से करें आवेदन

Tue, 09 Jul 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं को चैलेंज इवैल्युएशन (चुनौती मूल्यांकन) का मौका दिया है। दस जुलाई से इसके ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे और छात्र-छात्राओं को प्रति प्रश्नपत्र दो हजार रुपये फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा 2019 में मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए चैलेंज इवैल्युएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें मुख्य परीक्षा के अलावा सेमेस्टर कोर्स के छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकेंगे। यह आवेदन रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दस जुलाई से शुरू होंगे। आवेदन एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई होगी। प्रति प्रश्नपत्र की दर से छात्र-छात्राओं को दो हजार रुपये का भुगतान करना होगा। यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन के बाद छात्र-छात्राओं का उसका प्रिंटआउट भी लेना होगा। कापियों का मूल्यांकन पूर्व परीक्षक के अलावा दो अन्य मूल्यांकन कर्ताओं से अलग-अलग कराया जाएगा। दोनों मूल्यांकन कर्ताओं द्वारा दिए गए अंकों का औसत निकाला जाएगा और अगर इसमें पूर्व प्राप्तांक से 15 प्रतिशत से कम अंतर पाया गया तो कोई बदलाव नहीं होगा। 15 प्रतिशत से अधिक अंतर आने पर दोनों मूल्यांकन कर्ताओं के औसत अंकों से बदल दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में छात्र द्वारा जमा शुल्क से 500 रुपये की कटौती करके शेष राशि उसे वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed