{"_id":"6a8b55fd5aa31a11bb06f767","slug":"ed-raids-the-home-of-ias-officer-gyanendra-a-resident-of-nawabganj-bareilly-news-c-4-bly1015-951811-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवाबगंज निवासी आईएएस ज्ञानेंद्र के घर ईडी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवाबगंज निवासी आईएएस ज्ञानेंद्र के घर ईडी का छापा
विज्ञापन
बरेली। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की परीक्षा में कथित पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं की जांच के बीच आईएएस ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के घर रविवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा। नवाबगंज क्षेत्र के हिमकरपुर चमरुआ गांव स्थित उनके पैतृक निवास पर कई घंटे से तलाशी जारी है।
ज्ञानेंद्र गंगवार कर्नाटक कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह पहले केपीएससी में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार, गंगवार वर्तमान में कर्नाटक के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में एमएसएमई निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनके घर रविवार दोपहर लखनऊ नंबर की गाड़ियों से कई अधिकारी पहुंचे। उनके साथ पुलिस की एक बड़ी वैन भी थी।
गंगवार के परिवार को घर में नजरबंद करके तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ईडी ने केपीएससी से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच शुरू की है। पहले कर्नाटक और अहमदाबाद में भी कई स्थानों पर ईडी ने तलाशी अभियान चलाया है। परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और ओएमआर शीट में हेराफेरी जैसे आरोपों की जांच की जा रही है। इसी बीच, ज्ञानेंद्र गंगवार से संपर्क नहीं हो सका है। सूत्रों के मुताबिक, गंगवार पारिवारिक आपात स्थिति के कारण घर आए थे। इसके लिए उन्होंने छुट्टी का आवेदन भी किया था।
विज्ञापन
टीम ने स्थानीय पुलिस को नहीं दी जानकारी
किसी एजेंसी की ओर से गांव में छापा मारने की जानकारी मिली है। हालांकि स्थानीय पुलिस को इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। उम्मीद है कि जाते वक्त टीम कोई जानकारी दे। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी